मेकअप करने से पहले चेहरे पर बर्फ या आइस रोलर से मसाज करें। इससे पफीनेस कम होती है और मेकअप ज्यादा सटल तरीके से बैठता है।
कंटूर हमेशा गाल की हड्डी के नीचे लगाएं, कान की तरफ से मुंह की ओर हल्का ब्लेंड करें। इससे चेहरे को डिफाइंड और स्लिम लुक मिलता है।
गालों के बीच ब्लश लगाने से फेस और ज्यादा चौड़ा दिख सकता है। ब्लश को चीकबोन से टेम्पल की ओर ऊपर की तरफ ब्लेंड करें, इससे चिक्स लिफ्टेड लगते हैं।
हाइलाइटर सिर्फ चीकबोन के टॉप पर लगाएं। ज्यादा शाइन पूरे गाल पर लगाने से फेस पफी दिख सकता है। कम लेकिन स्ट्रैटेजिक हाइलाइटिंग फेस को शार्प बनाती है।
हल्का ब्रॉन्जर चीक एरिया के किनारों पर लगाने से चेहरे में नेचुरल शैडो क्रिएट होती है, जिससे फेस स्लिम दिखता है।
जब आप आंखों या होंठों पर फोकस्ड मेकअप करती हैं, तो ध्यान अपने आप चिक्स से हट जाता है। बोल्ड आईलाइनर या लिपस्टिक से फेस बैलेंस्ड और शार्प नजर आता है।
छोटे फेस को दिखाएंगे बड़ा, हेयरस्टाइल में 5 तरह से सजाएं डेजी फूल
Hairstyle For Girl: छोटे बालों वाली बेटी के लिए 6 हेयरस्टाइल, दें मैनेज्ड और स्टाइलिश लुक
जागो सेरेमनी में छा जाएगा आपका स्टाइल, ट्राई करें ट्रेंडी धोती-कुर्ता सेट
Ladies Chashma: कातिलाना लुक की गारंटी! 7 चश्मे देंगे शार्प जॉलाइन