जागो फंक्शन में आप इंडो वेस्टर्न लुक अपना सकती हैं। आप लाइट और डार्क पर्पल कलर का एंब्रॉयडरी वर्क किया हुआ पेप्लम स्टाइल शॉर्ट कुर्ता चुनें। इसके ऊपर हैवी डिजाइनर धोती पहनें।
Image credits: Instagram@MaitriPatel
Hindi
स्ट्रैपी कुर्ता विद धोती
मॉडर्न और स्टाइलिश लुक के लिए आप पिंक कलर का शॉर्ट स्ट्रैप्स वाला फ्लेयर कुर्ता चुनें, जिसमें सिल्वर कलर की एंब्रॉयडरी है और इसी कलर से मैच करती हुई बॉर्डर वाली धोती पहनें।
Image credits: Instagram@Orchids Boutique
Hindi
एंब्रॉयडरी धोती कुर्ता
प्लीटेड धोती के साथ आप इस तरह का काफ्तान स्टाइल का कुर्ता भी पहन सकती हैं। जिसमें नेकलाइन पर व्हाइट कलर का हैवी डिजाइन दिया गया है और पूरा कुर्ता प्लेन है।
Image credits: Instagram@misakeeofficial
Hindi
इंडो वेस्टर्न स्टाइल धोती कुर्ता
मॉडर्न+स्टाइलिश लुक के लिए आप इस तरह की फ्रिल वाली धोती ड्रेप कर सकती हैं। इसके ऊपर शर्ट स्टाइल का शॉर्ट कुर्ता पहने, जिस पर पोटली बटन और साइड में एंब्रॉयडरी वर्क किया हुआ है।
Image credits: Instagram@houseofmehr.official
Hindi
ओवरसाइज कुर्ता और धोती
फ्लेयर वाली धोती सलवार स्टिच करवा के आप इसके ऊपर शॉर्ट फ्लेयर वाला कुर्ता पहन सकती हैं, जिसमें नेकलाइन पर वर्क दिया हुआ है।
Image credits: Instagram@grass_andsunshine
Hindi
काफ्तान कुर्ता और धोती स्टाइल पैंट
धोती स्टाइल पैंट के ऊपर आप लाइट ब्लू कलर का काफ्तान स्टाइल का कुर्ता भी पहन सकती हैं, जिसमें नेक और स्लीव्स पर डिटेलिंग की हुई है।
Image credits: Instagram@threadsbykaruna
Hindi
सैटिन धोती कुर्ता
जागो सेरेमनी में अगर आप सिंपल और एलिगेंट लुक अपनाना चाहती हैं, तो व्हाइट कलर का सैटिन सिल्क का धोती कुर्ता कैरी कर सकती है। इसके ऊपर ब्लू कलर का थ्रेड वर्क किया गया है।