Other Lifestyle

Shilpa जैसे स्लिम फिगर और स्किन के लिए पानी में भिगोकर खाएं Kishmish

Image credits: Instagram

शिल्पा शेट्टी सुबह खाली पेट पीती हैं किशमिश का पानी

शिल्पा शेट्टी रोज सुबह किशमिश का पानी पीती है। यह उनकी गट हेल्थ को बेहतर बनाता है और ग्लोइंग स्किन और टोंड फिगर का राज है।

Image credits: Instagram

भीगी हुई किशमिश खाने के फायदे

अपने दिन की शुरुआत भीगी हुई किशमिश से करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसमें डाइटरी फाइबर पाए जाते हैं, जो कब्ज को रोकते हैं और पाचन को बेहतर बनाते हैं।

Image credits: freepik

इम्यूनिटी को बढ़ाएं

भीगी हुई किशमिश में विटामिन और मिनरल्स ज्यादा पाए जाते हैं। ये आयरन से भरपूर होती है। ऐसे में यह आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करती है।

Image credits: freepik

बोन्स हेल्थ के लिए फायदेमंद

किशमिश में कैल्शियम और बोरान जैसे जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं। यह दोनों ही हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए फायदेमंद होते हैं।

Image credits: freepik

हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

भीगी हुई किशमिश आपकी हार्ट हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। यह पोटेशियम से भरपूर होती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करती है और दिल को स्वस्थ बनाए रखती हैं।

Image credits: freepik

वेट लॉस

सुबह भीगी हुई किशमिश से वेट लॉस होता है, क्योंकि इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा रहता है और आपको बार-बार भूख नहीं लगती है।

Image credits: freepik

स्किन को ग्लोइंग बनाएं

भीगी हुई किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो स्किन को जवां और चमकदार बनाए रखने का काम करते हैं। यह स्किन को समय से पहले बूढ़ा होने से बचाता है।

Image credits: Instagram

एनर्जी को बढ़ाएं

अगर आप सुबह सुस्त महसूस करते हैं, तो भीगी हुई किशमिश खाने से आप तुरंत एनर्जेटिक महसूस करने लगते हैं, क्योंकि इसमें नेचुरल शुगर पाई जाती है। साथ ही फ्रुक्टोज और ग्लूकोज भी होता है।

Image credits: Instagram