Sikkim Sanglaphu Lake इतिहास में पहली बार खुली, जान लें कैसे यहां जाएं
Other Lifestyle May 05 2024
Author: Shivangi Chauhan Image Credits:Our own
Hindi
इतिहास में पहली बार हुआ
सिक्किम घूमने जाने वालों के लिए एक अच्छी खबर है! मंगन जिले में मौजूद सांगलाफू झील इतिहास में पहली बार जनता के लिए खुल गई है! ऊंचाई पर स्थित यह झील पहले पर्यटकों के लिए दुर्गम थी।
Image credits: social media
Hindi
इतनी है झील की ऊंचाई
सांगलाफू चो (झील) 5080 मीटर (16,670 फीट) की लुभावनी ऊंचाई पर स्थित है। यह युमेसामडोंग से लगभग 5 किमी दूर है, जिसे लाचुंग के पास जीरो पॉइंट भी कहा जाता है।
Image credits: social media
Hindi
झील का धार्मिक महत्व
सांगलाफू चो, जिसे ग्रेट लेक के नाम से भी जाना जाता है, एक पूजनीय झील है और इसके पानी का अत्यधिक धार्मिक महत्व है। स्थानीय लोग अक्सर आशीर्वाद लेने और प्रार्थना करने आते हैं।
Image credits: social media
Hindi
चार-पहिया वाहन अलाउड
बर्फ से ढकी चोटियों और प्राचीन जंगल से घिरी यह झील शांति का एहसास कराती है। झील तक जाने के लिए चार-पहिया ड्राइव ही अलॉउड है, जैसे-जैसे बर्फ धीरे-धीरे कम होगी, आगे योजना बनाई जाएगी।
Image credits: social media
Hindi
सिक्किम का प्राकृतिक खजाना
सिक्किम के उत्तर-पूर्व में बसा सांगलाफू, एक विरासत स्थल है। सिक्किम प्राकृतिक खजाने को दुनिया के सामने उजागर कर रहा है, इसलिए जिम्मेदार पर्यटन और सांस्कृतिक संरक्षण महत्वपूर्ण है।
Image credits: social media
Hindi
होगा जादुई अनुभव
जो लोग सांगलाफू झील की यात्रा की योजना बना रहे हैं, उनके लिए अनुभव निश्चित रूप से जादुई होने वाला है। हिमालय के सीन सांगलाफू झील की यात्रा को साहसिक बनाते हैं।