मैरिड महिलाएं हो या फिर यंग गर्ल्स सभी को ट्यूब ब्लाउज खूब पसंद आता है। ये सोबर सी साड़ी को खास बना देती है। प्रिंयंका ने बोल्ड लुक अपनाते हुए चोकर नेकलेस कैरी किया है।
सीक्वेन ग्रीन साड़ी संग प्रियंका चोपड़ा का स्लीवलेस ब्लाउज कमाल लग रहा है। एक्ट्रेस ने इसे वेलवेट फैब्रिक पर सिलवाया है। आप भी इस ब्लाउज को पहन प्रॉपर पटोला लगेंगी।
प्रिंटेड साड़ी आजकल ट्रेंड में है, साड़ी संग मिनिमल लुक रखते हुए देसी गर्ल का वी नेक ब्लाउज फब रहा है। आप ओवर ब्रेस्ट हैं तो इसे चुनें ये सीने को परफेक्ट लुक देने के लिए बेस्ट है।
थाई स्लिट साड़ी में प्रियंका चोपड़ा का हॉट अंदाज बहुत खास है। उन्होंने क्लीवेज फ्लॉन्ट करते हुए डीप नेक ब्लाउज पहना। जहां साथ में मल्टीकर नवरत्न नेकलेस और सुंदर लग रहा है।
पर्ल वर्क ब्लाउज पोंचू से लेकर फुल स्लीव पैटर्न में मिल जायेगा। प्रियंका ने स्लीवलेस डिजाइन में इसे कैरी किया है। आप कुछ अलग चाहती हैं तो 1000 रु तक ऐसा ब्लाउज खरीद सकती हैं।
लाइम ऑरेंज कलर की साड़ी में प्रियंका चोपड़ा का अवतार स्टनिंग है। उन्होंने सिल्वर एंब्रॉयडर्ड ब्लाउज पहना है। आप नेट के साथ ऐसा ब्लाउज स्टिच कराएं तो ज्यादा बेस्ट रहेगा।
चौड़े बॉर्डर वाली रेड साड़ी संग देसी गर्ल ने मिरर वर्क ब्लाउज चुना है। वन स्ट्रिप-ब्रालेट की तलाश है तो गोल्डन-सिल्वर मिरर वर्क ब्लाउज खरीदें, ये हर लहंगा-साड़ी संग प्यारा लगता है।