सर्दियों का मौसम आते ही स्वेटर (Sweater) सबसे पहले याद आता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि स्वेटर को हिंदी में क्या कहते हैं? या फिर इसका मूल नाम कहां से आया? आइए जानते हैं।
Image credits: pinterest
Hindi
स्वेटर का हिंदी नाम क्या है?
स्वेटर को हिंदी में ऊन का बुना हुआ वस्त्र, ऊन का परिधान या ऊन का कपड़ा कहा जाता है। कुछ लोग इसे साधारण भाषा में बुना हुआ गर्म वस्त्र भी कहते हैं।
Image credits: pinterest
Hindi
स्वेटर शब्द हुआ प्रचलित
आम बोलचाल में स्वेटर शब्द इतना प्रचलित हो चुका है कि लोग हिंदी रूप बहुत कम इस्तेमाल करते हैं। फिर भी, शुद्ध हिंदी में स्वेटर का अर्थ ऊन से बना शरीर को गर्म रखने वाला वस्त्र है।
Image credits: Pinterest
Hindi
स्वेटर शब्द कहां से आया?
स्वेटर शब्द अंग्रेजी के Sweat से निकला है, जिसका अर्थ पसीना आना है। शुरुआत में Sweater शब्द का इस्तेमाल उन कपड़ों के लिए किया जाता था जिन्हें पहनकर खिलाड़ी व्यायाम करते थे।
Image credits: Pinterest
Hindi
धीरे-धीरे बदला नाम
इन्हें पहनकर शरीर को गर्म रखा जा सके और पसीना निकले। धीरे-धीरे यह शब्द उन कपड़ों के लिए इस्तेमाल होने लगा जो सर्दी में गर्म रखने के काम आते हैं यानी हमारे आज के ऊन के कपड़े।
Image credits: Pinterest
Hindi
भारत में स्वेटर का इतिहास
भारत में स्वेटर पहनने की परंपरा ब्रिटिश शासन के दौरान शुरू हुई। तब ऊनी कपड़े अंग्रेज इस्तेमाल करते थे। धीरे-धीरे भारत के ठंडे राज्यों में ऊन का काम और स्वेटर बुनाई शुरू हुई।
Image credits: pinterest
Hindi
कब बना पहला स्वेटर
दुनिया का पहला स्वेटर 15वीं सदी में इंग्लैंड और स्कॉटलैंड में बनाया गया था। ऊन भेड़ों, ऊंटों या बकरियों से पाई जाती है, खासतौर पर “मेरिनो शीप” की ऊन सबसे लोकप्रिय है।