अगर आप ऑफिस में एकदम परफेक्ट प्रोफेशनल लुक पाना चाहती हैं तो यह डबल नेकलाइन को कुर्ती के लिए चुन सकती हैं। ये आपको परफेक्ट प्रोफेशनल वाइब देगी।
इस डिजाइन में काफी कुर्ती स्टाइलिश लुक देती है, जो ऑफिस के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। आप इस अंगरखा नेकलाइन को प्लेन या लेस के साथ कस्टमाइज कर सकती हैं।
ऑफिस में आप सबसे डीसेंट लुक पाना चाहती हैं तो इस तरह की जिग-जैक कुर्ती नेकलाइन को चॉइस में रख सकती हैं। कुर्ती के ऊपर लेस, नेट और बटन डिटेलिंग जोड़कर इसे शानदार बनाएं।
ऐसी बंद गले की नेकलाइन सादगी के साथ एलीगेंस देती है। साथ ही हमेशा से ही ये ऑफिस के लिए सबसे पहली चॉइस होती है। इसे आप कॉटन फैब्रिक की कुर्ती के साथ चुनें।
ब्रॉड नेकलाइन कंधों पर चौड़ी और आरामदायक होती है। यह पतले और मीडियन फ्रेम वाले लोगों के लिए बेहतरीन है। आप ऐसी थ्रेड एंब्रायडरी स्क्वायर नेकलाइन को कढ़ाई के साथ उभारें।
यह नेकलाइन फ्रंट में छोटे फ्लोरल एंब्रायडरी डिजाइन के साथ बनवाएं। इसे हल्के बॉर्डर या टैसल्स के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं। ऐसी कुर्ती आपको बहुत खूबसूरत बनाएगी।
क्लासिक और एवरग्रीन कुर्ती बनवानी है तो आप हॉल्टर कॉलर कटआउन नेकलाइन चुनें। आप सादा से सादा कुर्ती में इसे बनवाकर स्टाइल मार सकती हैं।
कॉटन और सिल्क फैब्रिक की कुर्ती के साथ आप इस तरह की कीहोल कुर्ती नेकलाइन चुनें। इसे सादा रखें या किनारों पर बॉर्डर ऐड कराएं। साथ ही अंदर कंट्रास्ट कपड़ा लगवाएं।
सिंपल राउंड नेक को स्टाइलिश बनाने के लिए आप साथ में ऐसा लेस हॉल्टर नेक जोड़ें। यह सादगी और स्टाइल का बैलेंस बनाए रखता है। इसे लॉन्ग या ए-लाइन कुर्ती में बनवाएं।