Hindi

21 साल का डॉक्टर बना लड़की, फिल्मों में कर रहा काम, जानें Real Story

Hindi

रियल लाइफ में एक डॉक्टर

मेड इन हेवन के दूसरे सीजन त्रिनेत्रा हलदर ने मेहर का किरदार निभाया है। लेकिन क्या आप जानते हैं एक्ट्रेस रियल लाइफ में एक डॉक्टर हैं और देश की पहली ट्रांसजेडर डॉक्टर भी हैं।

Image credits: instagram
Hindi

पहली ट्रांसजेंडर डिजिटल कंटेंट क्रिएटर

डॉ त्रिनेत्रा भारत की पहली ट्रांसजेंडर डिजिटल कंटेंट क्रिएटर यानी सोशल मीडिया पर्सनैलिटी भी हैं। वह सोशल मीडिया पर जेंडर को बदलने का डॉक्यूमेंटेशन करने वाली पहली भारतीय भी हैं।

Image credits: instagram
Hindi

पहली ट्रांसजेंडर डॉक्टर

तमाम मुश्किलों को पार करके त्रिनेत्रा कर्नाटक की पहली ट्रांसजेंडर डॉक्टर बनीं। स्कूल के शुरुआती दिनों में उन्हें लोगों ने स्वीकार नहीं किया था। मगर माता-पिता से सपोर्ट मिला।

Image credits: instagram
Hindi

21 की उम्र में कराई सर्जरी

12वीं तक जाते-जाते चीजें बेहतर होने लगी, जिसके बाद उन्होंने मणिपाल के कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज से मेडिकल में स्नातक किया है। 21 की उम्र में त्रिनेत्रा ने जेंडर चेंज सर्जरी करवाई।

Image credits: instagram
Hindi

फोर्ब्स में दर्ज नाम

त्रिनेत्रा फोर्ब्स की चेंजमेकर केटेगरी में 30 अंडर 30 में अपना नाम दर्ज कराया। इंटरव्यू में त्रिनेत्रा ने कहा था कि उन्होंने कोरोना के दौरान सर्जरी कराने का फैसला किया था।

Image credits: instagram
Hindi

सर्जरी को लेकर थी नर्वस

अपनी सर्जरी को लेकर वो काफी बैचेन और नर्वस थीं। त्रिनेत्रा ने यह भी बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक ट्रांसजेंडर को इस स्तर पर इतनी लोकप्रियता हासिल हो सकती है।

Image credits: instagram
Hindi

समाजसेवी कार्यकर्ता

त्रिनेत्रा अपने पेरेंट्स और भाई के साथ कर्नाटक में रहती हैं। एक डॉक्टर होने के अलावा वो एक समाजसेवी कार्यकर्ता भी हैं और भारत में LGBTQIA के द्वारा चलाए गए ग्रुप से जुड़ी हुई हैं।

Image Credits: instagram