Other Lifestyle

TV की नागिन के 10 रेड लुक्स, वैलेंटाइन डे पर करें COPY

Image credits: Instagram

स्लिट कट बोल्ड नेकलाइन ड्रेस

रेड कलर के बोल्ड नेकलाइन ड्रेस में तेजस्वी कयामत ढाह रही हैं। स्लिट कट आउटफिट में वो अपनी टोंड लेग भी फ्लॉन्ट कर रही हैं।  इस तरह का आउटफिट डेट नाइट के लिए रिक्रिएट कर सकती हैं।

Image credits: Instagram

बॉडी हगिंग गाउन

डीप नेक लाइन बॉडी हगिंग गाउन में टीवी की नागिन मदहोश करने वाली अदाएं दिखा रही हैं। अगर आपको डीप नेकलाइन पहनने से परहेज नहीं तो वैलेंटाइन के लिए एक्ट्रेस का यह लुक परफेक्ट रहेगा।

Image credits: Instagram

स्ट्रिप ब्रालेट डिजाइन ड्रेस

तेजस्वी का यह लुक काफी सेंसुअल है। स्ट्रिप ब्रालेट डिजाइन वाले वनपीस ड्रेस उन्होंने पहना है। नो ज्वेलरी लुक और खुले हेयर के साथ उन्होंने इस रेड ड्रेस को कंप्लीट किया है।

Image credits: Instagram

एंब्रॉयडरी थाई कट ड्रेस

तेजस्वी प्रकाश का यह ड्रेस काफी प्यारा है। वन शोल्डर ड्रेस का उपर वाला हिस्सा एंब्रॉयडरी कट से बनाया गया है। जबकि नीचे साटन का लॉन्ग स्कर्ट जोड़ा गया है। 

Image credits: Instagram

नी- लेंथ ड्रेस

रेड कलर के साटन से बने नी-लेंथ ड्रेस में तेजस्वी प्यारी लग रही हैं। खुले बालों और रेड लिपस्टिक से उन्होंने खुद को निखारा है। आप भी वैलेंटाइन पर इस तरह के आउटफिट को चुन सकती हैं।

Image credits: Instagram

रेड साड़ी

वैलेंटाइन पर पति देव का दिल जीतना है तो तेजस्वी के इस लुक को अहले सुबह कॉपी करें। बालों को धो कर और रेडी साड़ी पहनकर आप हमसफर के सामने पहुंचेगी तो आपको वो अपनी बाहों में भर लेंगे।

Image credits: Instagram

रेड ब्रा विद पैंट

रेड कलर के ब्रा के साथ पैंट कैरी करके ऊपर से अगर आप रेड जैकेट को जोड़ती हैं तो एक मॉर्डन लुक पा सकती हैं। सार्वजनिक जगह पर जैकेट का बटन लगाना मत भूलिएगा।

Image credits: Instagram

क्रॉप टॉप विद प्लाजो

तेजस्वी का मल्टी कलर ड्रेस काफी प्यारा है। क्रॉप टॉप रेड कलर का है। जबकि पैंट और ब्लेजर में मल्टीकलर जोड़ा गया है। आप भी इस तरह के लुक को वैलेंटाइन पर चुन सकती हैं।

Image credits: Instagram

क्रॉप टॉप विद प्लाजो पैंट

तेजस्वी का यह लुक काफी एलिगेंट है। रेड कलर के क्रॉप टॉप के साथ एक्ट्रेस ने प्लाजो पैंट जोड़ा है। कर्ल हेयर उनके लुक में चार-चांद लगाने का काम कर रही है।

Image credits: Instagram

रेड मल्टीकलर साड़ी

वैलेंटाइन पर इंडियन टच देने के लिए आप तेजस्वी के इस साड़ी लुक को भी रिक्रिएट कर सकती हैं। रेड कलर के साथ फ्लोरल प्रिटेंड डिजाइन में वो काफी अच्छी लग रही हैं।

Image credits: Instagram