आलिया भट्ट हाल ही में Waves Summit 2025 में अपने फैशन से छा गईं। उन्होंने इस दौरान पैठणी साड़ी को महाराष्ट्रियन स्टाइल में पहना। उनके अलावा भी कई सितारे अपने लुक से यहां छाए रहे।
भूमि पेडनेकर ने वेव्स समिट इवेंट में बेंज कलर की सिल्क जरी वर्क साड़ी में जलवा बिखेरा। साड़ी पर हेंड वुवन वर्क था और साथ में मैचिंग कीहोल ब्लाउज। ये लुक वेडिंग सीजन के लिए बेस्ट है।
करीना कपूर फ्लोरल प्रिंट शिफॉन साड़ी में सादगी की रानी लग रही थीं। इस सिंपल साड़ी लुक से उन्होंने सबका ध्यान खींचा। साथ में प्लेन स्लीवलेस ब्लाउज लुक को कॉमप्लीमेंट करता दिखा।
इस समिट के लिए नुसरत का ये लुक बेस्ट था। एलिगेंट चॉइस के साथ उन्होंने हैंडक्राफ्ट, फुल स्लीव फ्लेयर्ड अनारकली सूट पहना था। जो कि काफी हद तक प्लेन था और दुपट्टे पर लाइट वर्क रहा।
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने पिंक कलर साड़ी चुनीं। इस लहरन स्टाइल एंब्रायडरी साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज, स्टोन झुमके थे। मानुषी का लुक सिंपल और सटल लग रहा था।
ईशा गुप्ता ने ग्रीन और पिंक डबल पेस्टल शेड की साड़ी पहनी थी। इसके संग उन्होंने ब्लेजर स्टाइल ब्लाउज एकदम ऑफिशियल लुक दे रहा था। उन्होंने स्टोन वाला पेंडेंट नेकपीस कैरी किया था।
सादगी की मूरत बनना तो कोई वामिका गब्बी से सीखे। उन्होंने बालों में बन हेयर स्टाइल के साथ सोबर प्लेन आइवरी रफल्ड साड़ी चुनी। साथ में कट स्लीव मैचिंग ब्लाउज कॉमप्लीमेंट कर रहा था।
मैचिंग एंब्रायडर्ड ब्लाउज के साथ निम्रत ने बॉर्डर वेविंग प्लेन पर्पल साड़ी पहनी थी। इसके साथा हैवी झुमके और सटल मेकअप लुक को इंहेंस कर रहा था। ये लुक बहुत ही डीसेंट था।