Other Lifestyle

यहां सुंदर दिखने के लिए चेहरे पर लगाई जाती है चिड़िया की पॉट्टी

Image credits: freepik

अजीबोगरीब फेशियल ट्रीटमेंट

सुंदर दिखने के लिए लोग ना जाने क्या कुछ नहीं करते। महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स के अलावा कई बार तो ऐसी अजीबोगरीब चीजें करते हैं, जिसके बारे में आपने शायद ही कभी सुना हो।

Image credits: freepik

चिड़िया की पॉट्टी से होता है फेशियल

स्किन को जवां बनाने के लिए इन दिनों जापान में बर्ड पूप फेशियल तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें चेहरे पर चिड़िया की पॉट्टी को लगाया जाता है और इससे स्किन सॉफ्ट और रिजूवनेट होती है।

Image credits: google

सदियों से होता आ रहा चिड़िया की पॉट्टी का फेशियल

बर्ड फेशियल कोई लेटेस्ट ट्रीटमेंट नहीं बल्कि एक प्राचीन तरीका है। 17 वीं शताब्दी में जापानी डांसर और आर्टिस्ट मेकअप उतारने के बाद अपनी स्किन पर इसका इस्तेमाल करते थे।

Image credits: freepik

बुलबुल की बीट का किया जाता है इस्तेमाल

बर्ड पूप फेशियल को Nightingale poop facial भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें बुलबुल की बीट का इस्तेमाल किया जाता है।

Image credits: freepik

कैसे होता है बर्ड पूप फेशियल

बर्ड पूप फेशियल करने के लिए जापानी आइलैंड क्यूशू में पाए जाने वाली बुलबुल का मल इकट्ठा किया जाता है। इसे स्किन पर लगाकर मसाज की जाती है। इस फेशियल का एक सेशन 90 मिनट तक होता है।

Image credits: facebook

बर्ड पूप फेशियल के फायदे

रिपोर्ट्स के अनुसार बर्ड पूप फेशियल करने से anti-aging की समस्या दूर होती है। इतना ही नहीं इससे स्किन में निखार आता है और स्किन सॉफ्ट होती है।

Image credits: freepik

कितने का होता है बर्ड पूप फेशियल

बर्ड पूप फेशियल के एक सेशन की कीमत 14 हजार से 18 हजार तक है। रिपोर्ट के अनुसार, फेमस फुटबॉलर डेविड बेकहम की पत्नी विक्टोरिया बेकहम भी यही फेशियल करवाती हैं।

Image credits: freepik