Hindi

Femina Miss India 2024 की विनर निकिता पोरवाल, महाकाल से है गहरा नाता

Hindi

फेमिना मिस इंडिया 2024

बुधवार, 16 अक्टूबर की रात को मुंबई के वर्ली में भारत का सबसे फेमस ब्यूटी कॉन्टेस्ट फेमिना मिस इंडिया 2024 आयोजित किया गया, जो इसकी 60वीं वर्षगांठ रही।

Image credits: Instagram
Hindi

मध्य प्रदेश की निकिता बनीं फेमिना मिस इंडिया 2024

मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब अपने नाम किया। वहीं फर्स्ट रनर अप रेखा पांडे और सेकंड रनर अप आयुषी ढोलकिया रहीं।

Image credits: Instagram
Hindi

अब मिस वर्ल्ड का प्रतिनिधित्व करेंगी निकिता पोरवाल

निकिता पोरवाल फेमिना मिस इंडिया 2024 जीतने के बाद मिस वर्ल्ड 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Image credits: Instagram
Hindi

कौन है निकिता पोरवाल

निकिता पोरवाल उज्जैन की रहने वाली हैं। उनके पिता अशोक पोरवाल एक पेट्रो-केमिकल बिजनेसमैन हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग में ग्रेजुएशन किया है और ड्रामा में उनकी स्पेशलिटी हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

18 साल की उम्र में कर दी थी करियर की शुरुआत

निकिता ने 18 साल की उम्र में अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत की थीं। वह टीवी शो की होस्ट बनीं। वह एक लेखिका भी हैं। उन्होंने नेशनल-इंटरनेशनल स्टेज के लिए ड्रामा लिखे हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

जल्द ही इंटरनेशनल मंच पर आएगी निकिता की फिल्म

निकिता पोरवाल फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उनकी आने वाली फिल्म इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी, जिसका ट्रेलर उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया था।

Image credits: Instagram
Hindi

निकिता पोरवाल की फैन फॉलोइंग

सोशल मीडिया पर निकिता पोरवाल ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं। उनके 5866 फॉलोअर्स हैं, लेकिन वह अपनी खूबसूरत तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं।

Image Credits: Instagram