Other Lifestyle

कौन हैं निदर्शना गोवानी, जिसने 118 साल ओल्ड हार कान्स में किया फ्लॉन्ट

Image credits: Nidarshana Gowani/Instagram

कान्स में निर्दशना गोवानी की धांसू एंट्री

निदर्शना गोवानी ने कान्स में रॉयल अंदाज में एंट्री लीं। उन्होंने साड़ी के साथ 118 साल पुराना कृष्णा गुआ नवरत्न हार पहन रखा था। जो भी उसे देख रहा था दंग रह जा रहा था।

Image credits: Nidarshana Gowani/Instagram

इतने कारीगरों ने मिलकर तैयार किया हार

निदर्शना गोवानी का हार 1800 घंटों में 200 कारीगरों ने तैयार किया। इस हार में दुनिया के दुर्लभ रत्न शामिल हैं। अलग-अलग रत्न से जड़ित इस हार की कीमत का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता।

Image credits: Instagram

कौन हैं निदर्शना गोवानी

निदर्शना गोवानी कमला इंडस्ट्रीज की मालकिन हैं। वो एक सोशल वर्कर भी हैं। भारत में विभिन्न समुदायों के जीवन को बेहतर बनाने और इसे रहने के लिए एक बेहतर जगह बनाने के लिए काम करती हैं।

Image credits: Nidarshana Gowani/facebook

सोशल वर्कर हैं गोवानी

करोड़ों रुपए की मालकिन गोवानी ट्रांसजेंडरों के लिए समानता की पहल, गरीबी उन्मूलन के प्रयास, नेत्रहीनों के लिए संस्थानों में कार्यक्रम समेत कई परोपकारी काम करती हैं।

Image credits: Nidarshana Gowani/facebook

भारतीय परिधान में आती हैं नजर

निदर्शना गोवानी भारतीय परिधान में ही नजर आती हैं। साड़ी और सूट का उनके पास अच्छा कलेक्शन हैं। इवेंट में वो कांजीवरम साड़ी से लेकर सिल्क साड़ी में नजर आती हैं।

Image credits: Nidarshana Gowani/facebook

कांस 2023 में भी पहनी थीं साड़ी

कान्स 2023 में कांस में भी गोवानी पिंक कलर की बनारसी सिल्क साड़ी में नजर आई थीं। उन्होंने साड़ी के साथ ब्लू हाफ स्लीव्स ब्लाउज पहना था। 

Image credits: Nidarshana Gowani/facebook

भारतीय विरासत की सच्ची राजदूत हैं निर्दशना

निदर्शना ने साबित कर दिया कि वह भारतीय विरासत और शिल्प कौशल की सच्ची राजदूत हैं और उन्होंने सर्वोत्तम तरीके से 'मेड इन इंडिया' का समर्थन किया।

Image credits: Nidarshana Gowani/facebook