Hindi

...तो इस वजह से अपने हाथ में हमेशा V-Shape Ring पहनती हैं ऐश्वर्या राय

Hindi

बेहद खास है ऐश्वर्या राय की वी शेप अंगूठी

विश्व सुंदरी और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय हमेशा अपने राइट हैंड में थर्ड फिंगर में वी शेप रिंग पहनती हैं, जिसमें डायमंड के साथ रेड बारीक स्टोंस भी लगे हुए हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

बंट समुदाय की शादीशुदा औरतें पहनती हैं यह अंगूठी

ऐश्वर्या राय की इस अंगूठी को वंकी या वडुंगिला भी कहा जाता है। यह अंगूठी महिलाओं के शादीशुदा होने का प्रतीक होती है। साउथ इंडिया में बंट समुदाय की लगभग हर महिला यह अंगूठी पहनती हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

मंगलसूत्र के बराबर है इसका महत्व

बंट समुदाय में इस वंकी अंगूठी का महत्व मंगलसूत्र के बराबर ही होता है। यहां शादीशुदा महिला भले अपने गले में मंगलसूत्र पहने या ना पहने यह अंगूठी जरूर पहनती हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

वंकी अंगूठी का धार्मिक महत्व

साउथ कर्नाटक के तटीय क्षेत्र में तुलुनाडु समुदाय के लोग रहते हैं। इन्हें नागवंश के वंशज कहा जाता है। वंकी नाग उपासकों का प्रतीक है, क्योंकि यह अंगूठी सांप उठे सिर को दर्शाती है।

Image credits: Pinterest
Hindi

बुरी नजर से रक्षा करती है यह अंगूठी

बंट समुदाय के लोगों का मानना है कि वंकी अंगूठी न सिर्फ दिखने में सुंदर होती है, बल्कि नई नवेली दुल्हन की रक्षा भी करती है। उसे बुरी नजर और बुरी शक्तियों से बचाती हैं।

Image credits: Pinterest
Hindi

यूनिक एसेसरीज बन गई ऐश्वर्या की वी शेप रिंग

ऐश्वर्या राय को हमेशा ये रिंग को पहने देखा गया है। इसके बाद यह एक स्टाइल स्टेटमेंट बन गई है और आजकल इस तरह की कई आर्टिफिशियल, गोल्ड और डायमंड रिंग्स भी लोग पहनते हैं।

Image credits: Pinterest
Hindi

ऐश्वर्या राय की पर्सनल लाइफ

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अपने तलाक को लेकर सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि शादी के 17 साल बाद दोनों अलग होने वाले हैं। उन्होंने 20 अप्रैल 2007 को शादी की थी। 

Image Credits: Pinterest