Hindi

'पैरेंट्स लड़की से शादी कराना चाहते हैं… लेकिन मेरा सच कुछ और है'

Hindi

मुझे लड़कियां नहीं पसंद

बहुत सारे लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी असली पहचान छुपाकर रखा है। सामाजिक डर की वजह से वो अपनी खुशी दबा लेते हैं। ये कहानी एक ऐसे लड़के की है, जिसे लड़कियां नहीं पसंद।

Image credits: freepik
Hindi

मैं गे हूं..पैरेंट्स को कैसे बताऊं?

गुमनाम लड़के ने रेडिट पर लिखा कि उसके माता-पिता लड़की के शादी करना चाहते हैं, लेकिन उसके मन में लड़की को लेकर अट्रैक्शन नहीं हैं। उसे लड़के पसंद है। कैसे पैरेंट्स को बताऊं।

Image credits: pexels
Hindi

माता-पिता को लगेगा झटका पर बताना जरूरी

भारतीय समाज में आज भी पैरेंट्स को गे और लेस्बियन कॉन्सेप्ट समझ नहीं आता है। लेकिन आपको अपना सच उनके सामने रखना होगा। आइए बताते हैं, आप क्या कर सकते हैं।

Image credits: freepik
Hindi

पहले खुद को पूरी तरह स्वीकार करें

किसी और को बताने से पहले यह जरूरी है कि आप खुद अपने सच को लेकर स्पष्ट और आत्मविश्वासी हों। गे होना कोई फेज, गलती या इलाज की जरूरत वाली बात नहीं है। यह आपकी पहचान का हिस्सा है।

Image credits: Getty
Hindi

सही समय और माहौल चुनें

यह बातचीत जल्दबाजी या गुस्से में न करें। ऐसा समय चुनें जब माहौल शांत हो और पैरेंट्स सुनने की स्थिति में हों। एक साथ पूरा परिवार नहीं, पहले किसी एक समझदार पैरेंट से बात करें।

Image credits: Gemini AI
Hindi

सीधे लेकिन सम्मान से बात करें

पैरेंट्स को घुमा फिराकर मत बताएं। इससे उनके मन में भ्रम पैदा होगा। उन्हें स्पष्ट शब्द में बताएं कि मैं आपकी इज्जत करता हूं, लेकिन मैं लड़की से शादी नहीं कर सकता क्योंकि मैं गे हूं।

Image credits: stockPhoto
Hindi

इमोशनल रिएक्शन के लिए तैयार रहें

ऐसा बताने के बाद उनका गुस्सा, इंकार या चुप्पी कुछ भी हो सकता है।शुरुआत में स्वीकार न करना आम बात है। यह उनकी जर्नी भी है, जैसे यह आपकी रही है। उन्हें समय दें।

Image credits: gemini AI
Hindi

शादी में ‘समझौता’ किसी के लिए ठीक नहीं

सिर्फ पैरेंट्स को खुश करने के लिए लड़की से शादी करना तीन जिंदगियों को नुकसान पहुंचा सकता है। आपकी, उस लड़की की और भविष्य में बच्चों की। यह बात उन्हें शांति से समझाना जरूरी है।

Image credits: pexels
Hindi

अपनी पहचान को प्रॉयरिटी दें

आपको लगता है कि सच बताने से आपकी सुरक्षा, मेंटल हेल्थ या आजादी खतरे में पड़ सकती है, तो तुरंत सब कुछ बताना जरूरी नहीं। सच बताना अधिकार है, मजबूरी नहीं। (सारे फोटो प्रतीकात्मक है)

Image credits: stockPhoto

पत्नी की मर्जी बिना ब्रह्मचर्य सही या गलत? प्रेमानंद जी का जानें जवाब

2nd बेबी होने पर कहीं फर्स्ट चाइल्ड तो नहीं हो रहा उदास? करें ये 5 काम

7 छोटी-छोटी बातें कपल के रिश्ते में ला सकती है बवंडर!

टीनएज लड़का-लड़की नहीं भटकेंगे, 7 सवाल पैरेंट्स जरूर करें