Relationships

बच्चों को बनाना है कॉन्फिडेंट तो करीना कपूर से सीखें पेरेंटिंग टिप्स

Image credits: Instagram

बेबो से सीखें ये पेरेंटिंग टिप्स

दो बच्चों की मां होने के बाद भी करीना कपूर अपने काम और परिवार दोनों को बैलेंस करके चलती हैं। ऐसे में आप उनसे बच्चों को कॉन्फिडेंट बनाना और उनको सपोर्ट करना सीख सकती हैं।

Image credits: Instagram

अनकंडीशनल लव और सपोर्ट

अपने छोटे बच्चों को अपना प्यार और सपोर्ट लगातार दिखाएं। उन्हें बताएं कि आप उन पर विश्वास करते हैं और चाहे कुछ भी हो जाए उनके साथ एक बैकबोन की तरह हमेशा खड़े हैं।

Image credits: Instagram

बच्चों को फ्रीडम दें

अगर आप अपने बच्चों को कॉन्फिडेंट बनाना चाहते हैं, तो उम्र के अनुसार उन्हें खुद जिम्मेदारी लेना और डिसीजन लेना सिखाएं। यह उनकी क्षमताओं और आत्मविश्वास को मजबूत करता है।

Image credits: Instagram

छोटी-छोटी उपलब्धियां को प्रोत्साहित करें

अपने बच्चों की छोटी से छोटी सफलताओं का जश्न मनाएं। उनके आत्म सम्मान को बढ़ाने के लिए उनके प्रयासों और उपलब्धियां की सराहना करें।

Image credits: Instagram

बच्चों को क्रिटिसाइज करने से बचें

इस बात का ध्यान रखें कि आप आलोचना कैसे करते हैं। हमेशा नेगेटिव क्रिटिसिज्म बच्चों को अंडरकॉन्फिडेंट बनता है, जबकि पॉजिटिव क्रिटिसिज्म उन्हें सफलता की ओर ले जाता है।

Image credits: Instagram

खुद से प्रॉब्लम का सॉल्यूशन ढूंढने के लिए प्रोत्साहित करें

अपने बच्चों को कॉन्फिडेंट बनाने के लिए आप उसे खुद से ही समस्या का समाधान ढूंढने दीजिए। यह कौशल उनके दिमाग को तेज करता है और हर परिस्थिति से लड़ने के लिए उन्हें तैयार रखता है।

Image credits: Instagram

बच्चों के सामने रोल मॉडल बनें

बच्चे अपने माता-पिता से बहुत कुछ सीखते हैं। ऐसे में पेरेंट्स को हमेशा उनकी नजरों में रोल मॉडल होना चाहिए, जिससे वह इंस्पिरेशन ले सकें।

Image credits: Instagram