Hindi

Kolkata rape:वो 30 मिनट की कहानी, जो उस रात जूनियर डॉक्टर पर थी गुजरी

Hindi

संजय रॉय ने पार की हैवानियत की हद

आरजी कर हॉस्पिटल में संजय रॉय ने हैवानियत की हद पार करते हुए एक होनहार जूनियर डॉक्टर की जान ले ली। 36 घंटे की ड्यूटी करने के बाद एक डॉक्टर को रेस्ट करना भारी पड़ गया।

Image credits: X/freepik
Hindi

सीसीटीवी फुटेज में सामने आया सच

हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी में संजय रॉय का हर मूमेंट कैद हो गया, जो सामने आया है। हैवान 3.42 AM पर अस्पताल में दाखिल होता है। 4.03AM में सेमिनार हॉल के अंदर जाता है।

Image credits: X Twitter
Hindi

सेमिनार हॉल में रेस्ट कर रही थी जूनियर डॉक्टर

31 साल की जूनियर डॉक्टर 36 घंटे की ड्यूटी करने के बाद खाना खाकर रेस्ट करने सेमिनार हॉल में गई थी। इस दौरान संजय रॉय ने उसे अपना शिकार बनाया।

Image credits: freepik
Hindi

30 घंटे तक वो रहा सेमिनार हॉल में

4.03AM में संजय सेमिनार हॉल में गया था और कथित तौर पर हैवानियत को अंजाम देकर 4.37 AM पर बाहर निकला। इसके बाद वो बाइक से अस्पताल से निकल गया।

Image credits: X Twitter
Hindi

हत्या के बाद रेप

मीडिया रिपोर्ट की मानें जूनियर डॉक्टर की हत्या बहुत ही बेरहमी से की गई। पीड़िता के साथ यौन हिंसा से पहले मारपीट की गई। चश्मा का टुकड़ा उसके आंखों में घुस गया था।

Image credits: freepik
Hindi

14 से ज्यादा चोट के निशान

रिपोर्ट में उसके सिर, चेहरे, गर्दन, हाथ, आंख और गुप्तांग समेत शरीर के 14 से ज्यादा चोटों के निशान पाए गए थे। सोचिए कि जब फैमिली ने अपनी बेटी का शव देखा होगा तो क्या गुजरी होगी।

Image credits: freepik
Hindi

लोगों को याद आ गई निर्भया कांड

दिल्ली में निर्भया के साथ भी ऐसी ही दरिंदगी हुई थी। लोगों की आंखें एक बार फिर से नम हो गई। हम ऐसे समाज में रह रहे हैं जहां पर इस तरह के हैवान बसते हैं।

Image credits: social media
Hindi

हर दिन होते हैं 80 से ज्यादा रेप

हमारे देश में महिलाएं कितना सुरक्षित हैं उसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि यहां 80 से ज्यादा रेप हर रोज होते हैं। कार्यस्थल पर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

Image Credits: Getty