Year Ender 2023: 8 कपल जो साल 2023 में सबसे ज्यादा चर्चा में रहें
Relationships Dec 13 2023
Author: Deepali Virk Image Credits:social media
Hindi
सारा तेंदुलकर-शुभमन गिल
सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर और भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के लव अफेयर की चर्चा इस पूरे साल रही। सारा कई बार उन्हें सपोर्ट करने मैदान पर भी नजर आई।
Image credits: Instagram
Hindi
अनन्या पांडे-आदित्य रॉय कपूर
बॉलीवुड एक्टर आदित्य कपूर और अनन्या पांडे की लव स्टोरी भी खूब सुर्खियों में रही है। हाल ही में कॉफी विद करण में अनन्या पांडे ने अपने रिलेशनशिप को लेकर एक हिंट भी दिया।
Image credits: Instagram
Hindi
तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा
लस्ट स्टोरी 2 में नजर आए तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के रिलेशनशिप की खबर भी खूब चर्चा में है। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिक भी कर दिया है।
Image credits: Instagram
Hindi
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल
दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं। दोनों को एक साथ कई बार स्पॉट किया जा चुका है।
Image credits: Instagram
Hindi
इब्राहिम अली खान-पलक तिवारी
सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान की डेटिंग की खबरें श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी से है। दोनों को एक साथ कई बार पार्टीज में देखा गया है।
Image credits: Instagram
Hindi
मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर
B टाउन के सबसे फेमस कपल्स में से एक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की लव स्टोरी भी इस साल खूब चर्चा में रही। दोनों खुल्लम-खुल्ला एक दूसरे से प्यार करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं।
Image credits: Instagram
Hindi
नव्या नवेली नंदा-सिद्धांत चतुर्वेदी
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवेली नंदा के अफेयर की चर्चा गहराइयां फिल्म के एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ है। दोनों को गोवा में एक साथ स्पॉट किया गया था।
Image credits: Instagram
Hindi
बादशाह और हानिया
फेमस रैपर बादशाह के अफेयर की चर्चा पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया के साथ रही है। हालांकि, दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर अभी कोई कंफर्मेशन नहीं दी है।