National
रेणुकास्वामी हत्याकांड में गिरफ्तार दर्शन की प्रेमिका पवित्रा गौड़ा मेकअप को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने पुलिस हिरासत में मेकअप लगाया, जिससे एक पुलिस अधिकारी मुश्किल में हैं।
कर्नाटक पुलिस ने पवित्रा गौड़ा को पुलिस हिरासत में मेकअप करने की अनुमति देने के लिए एक महिला सब-इंस्पेक्टर को नोटिस जारी किया है।
15 जून को पवित्रा गौड़ा को पुलिस हिरासत में बेंगलुरु में अपराध स्थल का विवरण दर्ज करने के लिए उनके घर ले जाया गया था। घर में पवित्रा लिपस्टिक और मेकअप लगाती दिखी।
पवित्रा गौड़ा पुलिस कर्मियों के साथ अपने घर से वापस आते समय मुस्कुरा रहीं थीं। इसके बाद यह बहस शुरू हो गई थी कि उसे रेणुकास्वामी की हत्या करने कोई अपराध बोध नहीं है।
पवित्रा की मां और बेटी ने जेल जाकर उनसे मिलीं। सूत्रों के अनुसार इस दौरान वह रो पड़ीं। दूसरी ओर अधिकारियों ने दर्शन के पास मौजूद दो अमेरिकी पिस्तौलें जब्त करने का आदेश दिया है।
दर्शन, पवित्रा गौड़ा और 15 अन्य आरोपियों को चित्रदुर्ग में रहने वाले 33 साल के रेणुकास्वामी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
दर्शन के फैन रहे रेणुकास्वामी ने पवित्रा गौड़ा को सोशल मीडिया पर अपमानजनक मैसेज भेजे थे। इसके चलते दर्शन ने साथियों के साथ मिलकर उसे अगवा किया।
अगवा किए जाने के बाद रेणुकास्वामी को बेहद बुरी तरह प्रताड़ित किया गया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई।