National

5 साल में 191% बढ़ी एक्टर पवन कल्याण की संपत्ति, 10वीं तक की है पढ़ाई

Image credits: X- Pawan Kalyan

पिथापुरम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं पवन कल्याण

आंध्र प्रदेश में लोकसभा के साथ ही विधानसभा के चुनाव भी हो रहे हैं। एक्टर और जनसेना पार्टी (जेएसपी) के प्रमुख पवन कल्याण पिथापुरम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

Image credits: X- Pawan Kalyan

पांच साल में पवन कल्याण की संपत्ति 191% बढ़ी

52 साल के पवन कल्याण ने नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने चुनाव आयोग के दिए शपथ पत्र में अपनी संपत्ति की जानकारी दी है। पिछले पांच साल में कल्याण की संपत्ति 191% बढ़ी है।

Image credits: X- Pawan Kalyan

भाजपा और टीडीपी के साथ गठबंधन में है JSP

पवन कल्याण की पार्टी JSP आंध्र प्रदेश में भाजपा और टीडीपी के साथ गठबंधन में शामिल है।

Image credits: X- Pawan Kalyan

पवन कल्याण के पास है 163 करोड़ रुपए की संपत्ति

पत्नी और 4 आश्रितों को मिलाकर पवन के पास 163 करोड़ रुपए की संपत्ति है। 2019 में पवन कल्याण ने बताया था कि उनके पास 56 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

Image credits: X-Pawan Kalyan

पवन कल्याण के पास हैं 14 करोड़ के कार-बाइक्स

पवन कल्याण के पास 46 करोड़ की चल संपत्ति है। उनके पास 14 करोड़ रुपए के कार और बाइक्स हैं। पवन के पास एक हार्ले डेविडसन बाइक है।

Image credits: X- Pawan Kalyan

5.4 करोड़ की रेंज रोवर कार में सवार होते हैं पवन

पवन कल्याण के पास मर्सिडीज बेंज की बेंज मेबैक कार, 5.4 करोड़ रुपए की रेंज रोवर स्पोर्ट कार और 2.3 करोड़ रुपए की टोयोटा क्रूजर कार हैं।

Image credits: X- Pawan Kalyan

पवन कल्याण के पास है 118 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति

पवन कल्याण और उनके परिवार के पास 118 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। इनमें मुख्य रूप से जनवाड़ा, मनागलगिरी और जुबली हिल्स में जमीन और इमारतें शामिल हैं।

Image credits: X- Pawan Kalyan

2022-23 में पवन को हुई 12.2 करोड़ रुपए आमदनी

पिछले कुछ वर्षों में पवन की आमदनी में उतार-चढ़ाव आया है। उन्हें 2018-19 में 1.1 करोड़ रुपए का घाटा हुआ। वहीं, 2022-23 में 12.2 करोड़ रुपए की आय हुई।

Image credits: X- Pawan Kalyan

10वीं क्लास तक पवन ने की पढ़ाई

पवन पर 65 करोड़ रुपए कर्ज है। उन्होंने 10वीं क्लास तक पढ़ाई की है। कल्याण के खलाफ 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं। ये मुख्य रूप से उनके भाषणों से संबंधित हैं।

Image credits: X- Pawan Kalyan