National

Gandhinagar: दशकों से इस सीट पर भाजपा का दबदबा, मैदान में हैं अमित शाह

Image credits: X-Amit Shah

गांधीनगर सीट से मैदान में उतरे हैं अमित शाह

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के लिए सियासी संग्राम शुरू हो चुका है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस चुनावी जंग में गुजरात के गांधीनगर सीट से मैदान में उतरे हैं।

Image credits: X- BJP

गांधीनगर से छह बार सांसद चुने गए थे लालकृष्ण आडवाणी

गांधीनगर में दशकों से भाजपा का दबदबा रहा है। लालकृष्ण आडवाणी यहां से छह बार सांसद चुने गए।उनके बाद अमित शाह गांधीनगर से चुनाव लड़ रहे हैं। 

Image credits: Twitter

2014 में आडवाणी को मिले थे 68.12 प्रतिशत वोट

1989 से गांधीनगर BJP का मजबूत किला है। 2014 के लोकसभा चुनाव में आडवाणी ने इस सीट से कांग्रेस के किरीटभाई ईश्वरभाई पटेल के खिलाफ 68.12 प्रतिशत वोट हासिल कर बड़े अंतर से जीत पाई थी।

Image credits: Twitter

2019 में अमित शाह को मिले थे 69.67 प्रतिशत वोट

2019 में अमित शाह गांधीनगर से मैदान में उतरे। उन्होंने अपना पहला लोकसभा चुनाव 69.67 प्रतिशत वोट शेयर के साथ जीता। उन्होंने कांग्रेस के सीजे चावड़ा को हराया।

Image credits: X-BJP

गांधीनगर में है 90 फीसदी हिंदू आबादी

गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में सात विधानसभा क्षेत्र हैं। यहां शहरी आबादी करीब 79 फीसदी है। एसटी 2 फीसदी और एससी 11.4 फीसदी हैं। 90 फीसदी हिंदू आबादी है।

Image credits: freepik

1999 से 2019 तक भाजपा को मिले 50% से अधिक वोट

1999 से 2019 तक 5 लोकसभा चुनावों पर नजर डालें तो BJP को 50% से अधिक वोट मिले हैं। BJP को 1999 में 61.1%, 2004 में 61%, 2009 में 54.9%, 2014 में 68.1% और 2019 में 69.7% वोट मिले थे।

Image credits: Freepik

गांधीनगर सीट पर बड़ गया फोकस

लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही गांधीनगर सीट पर फोकस बढ़ गया है। भाजपा का लक्ष्य अपना गढ़ बरकरार रखना है। दूसरी ओर विपक्षी दल इसमें सेंध लगाने की कोशिश में जुटे हैं।

Image credits: Freepik