National

कितनी सैलरी पाते हैं BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष, क्या-क्या मिलती सुविधाएं?

Image credits: Instagram@JP Nadda

जेपी नड्डा का कार्यकाल कब खत्म होगा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है। उससे पहले भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान हो सकता है। संगठन में उनकी पावर सबसे ज्यादा होती है।

Image credits: Instagram@JP Nadda

भाजपा अध्यक्ष कैसे चुने जाते हैं

बीजेपी के संविधान की धारा 19 के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव पार्टी सदस्य करते हैं। इनमें जिला इकाइयों से लेकर राष्ट्रीय परिषद सदस्यों तक का कोटा अलग-अलग तय होता है।

Image credits: Instagram@JP Nadda

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन बनता है

भारतीय जानता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष उसी व्यक्ति को चुना जाता है, जो कम से कम 4 बार तक सक्रिय सदस्य और कम से कम 15 साल तक प्राथमिक सदस्य रहता है।

Image credits: PTI

अब तक निर्विरोध चुने गए बीजेपी अध्यक्ष

भाजपा बनने के बाद से ही अब तक निर्विरोध अध्यक्ष ही चुने गए हैं। भाजपा के संविधान के अनुसार, निर्वाचक मंडल में कोई भी 20 सदस्य अध्यक्ष के नाम का संयुक्त रूप से प्रस्ताव कर सकते हैं।

Image credits: social media

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष की सैलरी कितनी है

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद सरकारी पद नहीं है, इसलिए उनकी सैलरी को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें 80 हजार से 1 लाख तक सैलरी मिलती है।

Image credits: PTI

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुविधाएं

अभी बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को केंद्र सरकार Z कैटेगरी सिक्योरिटी दी है। ये सुरक्षा उन्हें गृह मंत्रालय ने आईबी की थ्रेट परसेप्शन की रिपोर्ट के आधार पर दी गई है।

Image credits: Instagram@JP Nadda