Hindi

क्या है चंद्रयान-3 से ODI वर्ल्डकप का कनेक्शन, भारत के लिए संयोग शुभ

Hindi

चंद्रयान से जुड़ी टीम की किस्मत

फैंस का मानना है कि साल 2019 में चंद्रयान-2 की असफलता ने पूरे देश को दर्द दिया था। यही वजह थी कि टीम इंडिया भी वर्ल्डकप 2019 में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।

Image credits: twitter
Hindi

2023 में मिली चंद्रयान को सफलता

चंद्रयान-3 को 23 अगस्त 2023 को ऐतिहासिक सफलता मिली है। यह खुशी टीम इंडिया के लिए भी शुभ है। वे भी चंद्रयान की तरह वनडे विश्वकप में सफलता के झंडे गाड़ सकते हैं।

Image credits: freepik
Hindi

4 साल बाद चंद्रयान-3 सफल

2019 की असफलता को पीछे छोड़ते हुए इसरो ने ठीक 4 साल के बाद चंद्रयान-3 को सफल बनाकर दिखा दिया। इससे पूरे देश में नया जोश और नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

Image credits: Getty
Hindi

4 साल बाद हो रहा वर्ल्डकप

चंद्रयान मिशन की तरह ही वनडे का विश्वकप भी 4 साल के बाद खेला जाने वाला है। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि टीम इंडिया चंद्रयान-3 की सफलता को दोहराएगी।

Image credits: Getty
Hindi

चंद्रयान-2 का दर्द नहीं भूला देश

चंद्रयान-2 जिस वक्त असफल घोषित किया गया, उस वक्त हर व्यक्ति की आंखों में आंसू आ गए थे। तब के इसरो चीफ श्रीनिवासन भी रोने लगे और पीएम मोदी ने उन्हें ढांढस बंधाया।

Image credits: Getty
Hindi

2019 में टीम इंडिया का दर्द

चंद्रयान-2 का तरह की 2019 में भी भारतीय क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में हार गई। उस हार का जख्म आज भी फैंस को दर्द देता है। तब बेहतर खेलते हुए टीम अचानक लड़खड़ा गई।

Image credits: Getty
Hindi

न्यूजीलैंड से हारा था भारत

2019 के वर्ल्डकप का सेमीफाइनल भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। उस मैच में भारत लगभग जीतने वाला था लेकिन धोनी का रनआउट होना टीम की हार का कारण बन गया।

Image credits: Getty
Hindi

कब से होगा वनडे वर्ल्डकप

वनडे विश्वकप की शुरूआत भारत में 5 अक्टूबर से होगी और टीम इंडिया का पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाला है। इस मैच से भारत कैंपेन शुरू करेगा।

Image credits: Getty
Hindi

19 नवंबर को होगा फाइनल

भारत में होने वाले वनडे वर्ल्डकप का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा। वहीं चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ भारत का मैच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में होगा।

Image Credits: Getty