National

डिंपल-अखिलेश के पास नहीं कार, जानें कितने करोड़ की है संपत्ति

Image credits: X- Dimple Yadav

डिंपल ने मैनपुरी सीट से किया नामांकन

सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल ने मैनपुरी सीट से नामांकन दाखिल किया है। शपथ पत्र में डिंपल यादव ने अपने और पति अखिलेश यादव की संपत्ति के बारे में जानकारी दी है।

Image credits: X- Dimple Yadav

2022-23 में डिंपल को हुई 67.50 लाख रुपए आमदनी

डिंपल यादव ने बताया है कि वित्त वर्ष 2022-23 में उन्हें 67.50 लाख रुपए आमदनी हुई। 2021-22 में उन्हें 78.66 लाख रुपए की आय हुई थी।

Image credits: X- Dimple Yadav

डिंपल यादव के खिलाफ नहीं कोई केस

डिंपल यादव की छवि साफ है। उनके खिलाफ किसी भी थाने में कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। किसी भी कोर्ट में उनके खिलाफ मामला नहीं चल रहा है।

Image credits: X- Dimple Yadav

डिंपल और अखिलेश के पास नहीं है कार

डिंपल के पास 5.72 लाख रुपए और अखिलेश यादव के पास 25.61 लाख रुपए नकद हैं। दोनों के नाम पर कोई कार नहीं है। डिंपल के पास 59.76 लाख के सोने और हीरे के गहने हैं।

Image credits: X- Dimple Yadav

76 हजार का मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हैं अखिलेश यादव

अखिलेश यादव के पास 76 हजार का मोबाइल फोन है। उन्होंने एक्सरसाइज के लिए 5.34 लाख की मशीनें रखी हैं। डिंपल के पास 5.10 करोड़ और अखिलेश के पास 9.12 करोड़ की चल संपत्ति है।

Image credits: X- Dimple Yadav

डिंपल के पास 10.44 करोड़ की अचल संपत्ति

डिंपल के पास 10.44 करोड़ और अखिलेश यादव के पास 17.22 करोड़ की अचल संपत्ति है। डिंपल के नाम पर खेती की दो जमीन है। इनकी कीमत 50.40 लाख और 82.57 लाख रुपए हैं।

Image credits: X- Dimple Yadav

अखिलेश यादव के पास है 7.88 करोड़ की जमीन

अखिलेश यादव के नाम पर 7.88 करोड़ की खेती की जमीन है। डिंपल के पास गैर कृषि भूमि नहीं है। वहीं, अखिलेश के पास 21.50 लाख रुपए की गैर कृषि भूमि है।

Image credits: X- Dimple Yadav

डिंपल पर है 74.44 लाख रुपए कर्ज

डिंपल पर 74.44 लाख रुपए और अखिलेश यादव 25.40 लाख रुपए कर्ज है। डिंपल ने बी.कॉम तक पढ़ाई की है।

Image credits: X- Dimple Yadav