सुखोई से राफेल तक, ये हैं इंडियन एयरफोर्स के फाइटर जेट, दुश्मन सावधान
National Apr 26 2025
Author: Vivek Kumar Image Credits:X-@IAF_MCC
Hindi
सुखोई Su-30MKI
सुखोई (Sukhoi Su-30MKI) इंडियन एयरफोर्स का मुख्य लड़ाकू विमान है। 2 इंजन वाला यह विमान दुनिया के सबसे ताकतवर फाइटर जेट्स में एक है। अधिकतम रफ्तार 2,120 km/h और रेंज 3,000 km है।
Image credits: X-@IAF_MCC
Hindi
राफेल
राफेल दो इंजन वाला अत्याधुनिक मल्टीरोल फाइटर जेट है। भारत ने फ्रांस से ऐसे 36 विमान खरीदे हैं। यह हवा से हवा और हवा से जमीन पर मार करने वाले बेहद ताकतवर मिसाइलों से लैस है।
Image credits: @IAF_MCC
Hindi
MiG-29
भारत ने रूस से MiG-29 विमान खरीदे थे। दो इंजन वाला यह विमान हवा में होने वाली लड़ाई में बेहद खास है। इसकी अधिकतम रफ्तार 2,445 km/h और रेंज 1,430 km है।
Image credits: X-LCA Tejas Fan
Hindi
तेजस
तेजस भारत का स्वदेशी लड़ाकू विमान है। 1 इंजन वाला यह विमान छोटा और हल्का है। इसके चलते यह रडार की नजर में कम आता है। इसकी अधिकतम रफ्तार 1,975km/h और रेंज 3000km है।
Image credits: X-Indian Air Force
Hindi
मिराज 2000
मिराज 2000 एक इंजन वाला बेहद खास विमान है। बालाकोट एयर स्ट्राइक के समय इसी विमान ने पाकिस्तान में घुसकर बमबारी की थी। इसकी अधिकतम रफ्तार 2,338 km/h और रेंज 3,330 km है।
Image credits: X-@IAF_MCC
Hindi
MiG- 21 बाइसन
MiG- 21 बाइसन एक इंजन वाला पुराना विमान है। इसकी अधिकतम रफ्तार 2,230 km/h और रेंज 1,350 km है। इसी विमान से अभिनंदन वर्धमान ने पाकिस्तान के F-16 फाइटर जेट को मार गिराया था।
Image credits: X-@IAF_MCC
Hindi
जगुआर
जगुआर दो इंजन और दो सीट वाला विमान है। इसका मुख्य काम जमीन पर बमबारी करना है। अधिकतम रफ्तार 1,342 km/h और रेंज 2,730 km है।