Hindi

GSAT-7R लॉन्च LIVE: कब, कहां और कैसे देखें ISRO का ऐतिहासिक मिशन

Hindi

ISRO लॉन्च करेगा GSAT-7R सैटेलाइट

ISRO आज अपने 'बाहुबली' LVM3 रॉकेट से भारत का सबसे भारी GSAT-7R सैटेलाइट लॉन्च करेगा। ये इंडियन नेवी की समुद्री कम्युनिकेशन-क्षमता को नई ऊंचाई देगा। जानें लॉन्च टाइम और लाइव अपडेट।

Image credits: X
Hindi

भारत का अब तक का सबसे भारी सैटेलाइट लॉन्च

ISRO आज शाम 5:26 बजे ‘बाहुबली’ रॉकेट LVM3-M5 से GSAT-7R सैटेलाइट लॉन्च करेगा। 4,400 किलो वज़नी यह अब तक का भारत का सबसे भारी कम्युनिकेशन सैटेलाइट है।

Image credits: X
Hindi

भारतीय नौसेना के लिए बना सुपर सैटेलाइट

GSAT-7R खासतौर पर भारतीय नौसेना की जरूरतों के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह समुद्री निगरानी, जहाजों और पनडुब्बियों के बीच सुरक्षित कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगा।

Image credits: X
Hindi

‘बाहुबली’ LVM3 की ताकत

LVM3 रॉकेट को ‘बाहुबली’ कहा जाता है, क्योंकि यह भारी सैटेलाइट्स को ऊँचाई पर ले जाने में सक्षम है। यह वही रॉकेट है जिसने चंद्रयान-3 को चाँद तक पहुंचाया था।

Image credits: X
Hindi

हिंद महासागर क्षेत्र में नज़र

GSAT-7R पूरे हिंद महासागर क्षेत्र में हाई-स्पीड टेलीकम्युनिकेशन कवरेज देगा। यह भारतीय नौसेना की समुद्री क्षेत्र की जागरूकता (Maritime Domain Awareness) बढ़ाएगा।

Image credits: X
Hindi

अत्याधुनिक स्वदेशी तकनीक

यह सैटेलाइट पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से बना है। इसमें हाई-कैपेसिटी बैंडविड्थ और मल्टी-बैंड ट्रांसपोंडर लगे हैं, जो वॉयस, डेटा और वीडियो ट्रांसमिशन को सपोर्ट करते हैं।

Image credits: X
Hindi

लॉन्च स्थल और समय

लॉन्च सतीश धवन स्पेस सेंटर, श्रीहरिकोटा से किया जाएगा। लिफ्टऑफ शाम 5:26 बजे IST पर होगा और मिशन का लक्ष्य GTO में सैटेलाइट को स्थापित करना है।

Image credits: X
Hindi

लाइव कहां देखें लॉन्च

ISRO इस लॉन्च का लाइव प्रसारण अपनी आधिकारिक वेबसाइट, YouTube चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर करेगा। हर भारतीय इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बन सकेगा।

Image credits: X
Hindi

भारत की ‘स्पेस पावर’ का नया अध्याय

GSAT-7R भारतीय नौसेना की कम्युनिकेशन क्षमताओं को नए स्तर पर ले जाएगा। यह ‘आत्मनिर्भर भारत’ के स्पेस मिशन का एक और मील का पत्थर बनेगा।

Image credits: X

भारत का सबसे गंदा शहर बना तमिलनाडु का मदुरै, जानें टॉप-10 में कौन सिटी

प्लेन क्रैश से दो बार बचे थे भारत के लौह पुरुष, जानिए 10 अनकही कहानी!

कौन थे वैष्णव कृष्णकुमार? दुबई में मृत गोल्डन वीज़ा वाले भारतीय टीनएजर

हाईवे ड्राइवरों को अब मिलेगा सिर्फ ₹112 में 'अपना घर', जानिए कैसे?