Hindi

कौन जीता,कौन हारा ? यहां देखें मोदी के 20 मंत्रियों का सियासी भाग्य

Hindi

अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर सीट से 7,44,116 वोटों से जीत हासिल की। उनका मुकाबला कांग्रेस की उम्मीदवार सोनल पटेल से था।

Image credits: X- Amit Shah
Hindi

राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ से 99528 वोटों के साथ बंपर विजय हासिल की है।  उन्हें 536304 वोट मिले जबकि 436776 पाकर रविदास मेहरोत्रा दूसरे नंबर पर रहे। 

Image credits: X-Rajnath Singh
Hindi

नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी महाराष्ट्र के नागपुर से चुनावी मैदान में थे, उन्होंने कांग्रेस के विकास ठाकरे को डेढ लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की है।

Image credits: X-Nitin Gadkari
Hindi

अर्जुन मुंडा

कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा झारखंड के खूंटी सीट से चुनाव हार गए हैं। उन्हें कांग्रेस के काली चरण मुंडा ने 149675 वोटों से मात दी। 

Image credits: X- Arjun Munda
Hindi

स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी को हार का मुंह देखना पड़ा है। कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल ने उन्हें 167196 वोटों से करारी शिकस्त दी । स्मृति को जहां 372032 तो किशोरी लाल को 539228 वोट मिले हैं।

Image credits: X-Smriti Irani
Hindi

पीयूष गोयल

पीयूष गोयल ने महाराष्ट्र के मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से 53004 वोटो के साथ शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के अमोल कीर्तिकर को हराकर चुनाव अपने काम किया। गोयल को 669313 वोटों मिले हैं। 

Image credits: X-Piyush Goyal
Hindi

धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा के संबलपुर से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने प्रणब BJP के प्रकाश दास को 116629 मतों से करारी मात दी। 

Image credits: X-Dharmendra Pradhan
Hindi

प्रह्लाद जोशी

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को कर्नाटक के धारवाड़ लोकसभा सीट पर 97324 वोटों के साथ जीत हासिल हुई है। बता दें, उनका मुकाबला कांग्रेस के विनोद असूती से था।

Image credits: X-Pralhad Joshi
Hindi

महेंद्र नाथ पाण्डेय

केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पाण्डेय यूपी के चंदौली सीट हार गए हैं। सपा से बीरेंद्र सिंह ने 21565 वोटों से जीत दर्ज की।

Image credits: X-Mahendra Nath Pandey
Hindi

गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के बेगूसराय सीट ने जीत हासिल की है। उन्हें 649331 मत मिले थे। जहां से वह 81480 मार्जिन से विजयी बनें।

Image credits: X-Giriraj Singh
Hindi

मनसुख मंडाविया

केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया गुजरात के पोरबंदर सीट से विजयी घोषित हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस के ललित वासोया को 380285 वोटों से शिकस्त दी।

Image credits: X-Mansukh Mandaviya
Hindi

ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया

 उड्डयन मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने MP के गुना से 923302 वोटों के साथ रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के यादवेंद्र राव को 540929 वोटों से हराया।' 

Image credits: X-Jyotiraditya Scindia
Hindi

परषोत्तम रूपाला

केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला ने गुजरात के राजकोट से 484260 वोटों से जीत दर्ज की। उनके सामने कांग्रेस से धनानी परेश को मैदान में थे। 

Image credits: X-Parshottam Rupala
Hindi

अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से रिकॉर्डतोड़ जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा को 182357 वोटों से हराया। 

Image credits: X- Anurag Thakur
Hindi

नारायण तातु राणे

नारायण तातु राणे महाराष्ट्र के रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग सीट से 47858 वोटों से विजयी हुए । उनकी चुनावी लड़ाई शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के विनायक भाऊराव राऊत से थी।

Image credits: X-Narayan Rane
Hindi

सर्बानंद सोनोवाल

सर्बानंद सोनोवाल ने असम के डिब्रूगढ़ सीट से 276820 वोटों से जीत दर्ज की। उनका मुकाबला आप के मनोज धनोवार और ASMJTYP के लुरिनज्योति गोगोई से था।

Image credits: X-Sarbananda Sonowal
Hindi

गजेंद्र सिंह शेखावत

राजस्थान के जोधपुर सीट से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 115677 वोटों से कांग्रेस के करण उचियारदा को पटखनी दी। 

Image credits: X-Gajendra Singh Shekhawat
Hindi

किरेन रिजिजू

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अरुणाचल पश्चिम लोकसभा सीट से 100738 वोटों से कांग्रेस के नबाम तुकी हराया है। उन्हें टोटल 205417 वोट मिले थे।

Image credits: X-Kiren Rijiju
Hindi

अर्जुन राम मेघवाल

बीकानेर लोकसभा सीट 2004 से भाजपा के पास है। यहां केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कांग्रेस के गोविंदराम मेघवाल को 55711 सीटों से मात दी। 

Image credits: X- Arjun Ram Meghwal
Hindi

राजीव चंद्रशेखर

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को कांग्रेस नेता शशि थरूर ने टाइट फाइट के बीच शिकस्त दे दी है। शशि थरूर ने 16077 वोटों से जीत दर्ज की है। 

Image Credits: X-Rajeev Chandrasekhar