नीतीश-नायडू से चिराग-शिंदे तक, जानें किसकी क्या डिमांड
National Jun 06 2024
Author: Ganesh Mishra Image Credits:Our own
Hindi
सरकार बनाने के लिए शुरू हुई कवायद
लोकसभा चुनाव 2024 में BJP को बहुमत न मिलने के बाद अब जोड़-तोड़ की सरकार के लिए कवायद शुरू हो चुकी है।
Image credits: freepik
Hindi
NDA के सहयोगियों ने सरकार बनने से पहले रखी डिमांड
खबर है कि NDA के सहयोगियों ने सरकार बनने से पहले ही अपनी मांगें रख दी हैं। इनमें नीतीश-नायडू से लेकर चिराग पासवान भी शामिल हैं।
Image credits: freepik
Hindi
1- चंद्रबाबू नायडू (TDP)
सीटें - 16
चंद्रबाबू नायडू की निगाहें लोकसभा स्पीकर पद के अलावा कुछ बड़े मंत्रालयों पर भी हैं। इनमें वित्त, स्वास्थ्य, कृषि, सड़क-परिवहन के अलावा सूचना प्रसारण मंत्रालय शामिल है।
Image credits: Wikipedia
Hindi
2- नीतीश कुमार (JDU)
सीटें - 12
JDU प्रमुख नीतीश कुमार ने 3 कैबिनेट मंत्री बनाने की मांग की है। जाहिर है ये तीनों बड़े मंत्रालय ही होंगे।
Image credits: our own
Hindi
3- एकनाथ शिंदे (शिवसेना)
सीटें - 7
महाराष्ट्र में शिवसेना के एकनाथ शिंदे ने 1 कैबिनेट और 2 राज्य मंत्री पद की मांग रखी है।
Image credits: CM Eknath Shinde Twitter
Hindi
4- चिराग पासवान (लोक जनशक्ति पार्टी R)
सीटें - 5
सूत्रों के मुताबिक, रामविलास पासवान के बेटे चिराग ने अपने लिए 1 कैबिनेट और 1 राज्यमंत्री की डिमांड की है।
Image credits: X- Chirag Paswan
Hindi
5- एचडी कुमारस्वामी (JDS)
सीटें - 2
कर्नाटक से जेडीएस की दो सीटें आई हैं। ऐसे में इसके नेता भी अपने लिए कम से कम 1 कैबिनेट मंत्री का पद मांग सकते हैं।
Image credits: Wikipedia
Hindi
6- जीतनराम मांझी (HAM)
सीटें - 1
खबरें हैं कि हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के जीतनराम मांझी भी अपने लिए कैबिनेट मंत्री की डिमांड कर रहे हैं।