Hindi

जानें किस नस्ल की गाय पालते हैं PM Modi, क्यों है दुनिया की सबसे खास

Hindi

नरेंद्र मोदी के घर में है पुंगनूर नस्ल की गाय

पीएम नरेंद्र मोदी के घर में पुंगनूर नस्ल की गाय है। यह दुनिया की सबसे छोटी कूबड़ वाली गाय है। यह आकार में इतनी छोटी होती है कि आप गोद में लेकर दुलार सकते हैं।

Image credits: X- Narendra Modi
Hindi

प्रधानमंत्री के घर आया नया मेहमान

प्रधानमंत्री आवास में एक गाय ने बछड़ी को जन्म दिया है। नरेंद्र मोदी ने इसका नाम 'दीपज्योति' रखा है। इसके माथे पर एक अनोखा चिह्न है।

Image credits: X- Narendra Modi
Hindi

आंध्र प्रदेश के चित्तूर में हुई थी पुंगनूर गाय की उत्पत्ति

पुंगनूर गाय दुर्लभ और अनोखी नस्ल है। इसकी उत्पत्ति दक्षिणी भारत के आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले से हुई है। इसका दूध बहुत गाढ़ा होता है।

Image credits: X- Narendra Modi
Hindi

पुंगनूर के राजाओं ने इस नस्ल को किया विकसित

पुंगनूर गाय का नाम इसके मूल शहर पुंगनूर के नाम पर रखा गया है। पुंगनूर के राजाओं ने इस नस्ल को विकसित किया। इसका इस्तेमाल दूध देने और अन्य हल्के कृषि कार्यों के लिए किया।

Image credits: X- Narendra Modi
Hindi

70-90 सेमी ऊंची होती है पुंगनूर गाय

पुंगनूर गाय की औसत ऊंचाई 70-90 सेमी और औसत वजन 115-200 किलोग्राम होता है। इसका माथा चौड़ा होता है और सींग छोटे होते हैं।

Image credits: X- Narendra Modi
Hindi

सफेद या भूरे रंग की होती है पुंगनूर गाय

इस गाय की लंबी, पतली पूंछ और एक छोटा कूबड़ होता है। यह मुख्य रूप से सफेद और हल्के भूरे रंग की होती है, लेकिन कभी-कभी गहरे भूरे या लाल रंग की भी हो सकती है।

Image credits: X- Narendra Modi
Hindi

मिलनसार होती है पुंगनूर गाय

पुंगनूर गाय का स्वभाव सौम्य और मिलनसार होता है। इसे संभालना आसान होता है। यह घास, भूसा, सूखी घास जैसे सूखे चारे पर जीवित रह सकती है।

Image credits: X- Narendra Modi
Hindi

पुंगनूर गाय के दूध में होता है 8% वसा

आमतौर पर गाय के दूध में 3% से 5% वसा होता है। पुंगनूर गाय के दूध में लगभग 8% वसा होता है। इसका दूध ओमेगा फैटी एसिड, कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों से भरा है।

Image credits: X- Narendra Modi
Hindi

पुंगनूर गाय के दूध में होते हैं औषधीय गुण

पुंगनूर गाय के दूध को औषधीय गुणों वाला भी कहा जाता है। यह प्रति दिन 3 से 5 लीटर दूध देती है। रोज 5kg चारा खाती है। यह दुर्लभ और लुप्तप्राय नस्ल है।

Image Credits: X- Narendra Modi