National

नीतीश के पेट में दांत से लेकर मोदी जरा..तक, पढ़ें लालू के 10 फनी बयान

Image credits: X- Rohini Acharya

लालू यादव मना रहे जन्मदिन

लालू प्रसाद यादव का आज जन्मदिन है। लालू अपने चुटीले अंदाज के लिए जाने जाते हैं। विरोधी पर हमला करना हो या अपनी बात रखना। उन्हें सुनकर लोग हंस पड़ते हैं। पढ़ें लालू के 10 फनी बयान..

Image credits: X- Lalu Prasad Yadav

भाइयों-बहनों, भाइयों-बहनों

2019 के आम चुनाव के दौरान लालू यादव ने कहा था, "भाइयों-बहनों, भाइयों-बहनों, बिजली आई.., बिजली मिली.., अरे मोदी जी ठीक से बोलो नहीं तो नस फट जाएगा यहां (गले की ओर इशारा) का।"

Image credits: X- Lalu Prasad Yadav

यादव को बेवकूफ समझता है

लालू ने कहा था, "ये बोलता है कि यदुवंशी, यादवों को फोड़ो, यादवों को फोड़ो, यादव फूटे वला है। यादव को बेवकूफ समझता है। यादव को जब भैंस नहीं पटक सकी तो ये नरेंद्र मोदी पटक देगा।"

Image credits: X- Lalu Prasad Yadav

अब तो जान छोड़िए मुल्क का

संसद में लालू बोले थे, "नेहरू जी ने कहा है कि अटल तुम एक दिन प्रधानमंत्री बनोगे। आप एक बार नहीं दो बार हो गए। नेहरू जी एक बार बोले और आप हो गए दो बार। अब तो जान छोड़िए मुल्क का।"

Image credits: X- Lalu Prasad Yadav

नीतीश के पेट में दांत है

संसद में लालू ने कहा था, “हमारे मुंह में सीधे 32 दांत है, नीतीश के पेट में दांत है। पेट में दांत, पेट वाला दांत बड़ा खतरनाक होता है।”

Image credits: X- Lalu Prasad Yadav

नरेंद्र मोदी को सूर्य लोक पहुंचाओ

मिशन चंद्रयान के बाद लालू ने कहा, "हम अपील कर रहे हैं इसरो के वैज्ञानिकों से, नरेंद्र मोदी को पीछे नहीं रहना चाहिए। चंद्र लोक छोड़ो इनको सूर्य लोक पहुंचाओ।"

Image credits: X- Lalu Prasad Yadav

अरेंज मैरिज नहीं होने के चलते बढ़ा तलाक

लालू ने संसद में कहा था, "आजकल तलाक बहुत होता है। इसलिए कि अरेंज मैरिज नहीं हो रहा है। तुम अगर मुझको न चाहो तो कोई बात नहीं, तुम किसी और को चाहोगे तो मुश्किल होगी।"

Image credits: X- Lalu Prasad Yadav

लालू को भैंस कमजोर न कर सकी तो...

एक सभा में लालू ने कहा, "सारा जुटा हुआ है कि लालू को कमजोर करो, लालू को कमजोर करो। लालू को जब भैंस कमजोर नहीं कर सकी तो इ लोग कौन होता है कमजोर करने वाला।"

Image credits: X- Lalu Prasad Yadav

बैठ के चाभते रहते

हमारी 7 बेटी, 2 बेटा है। लालू-राबड़ी 11, 15.5 से गुना कर दो। 1 करोड़ कई लाख हो जाता। बैठ के चाभते रहते हम लोग। बचवा सब ठगा गया। मोबाइल देखकर कहता है मम्मी अच्छा दिन,15.5 लाख रुपया।

Image credits: X- Lalu Prasad Yadav

स्मार्ट सिटी नहीं चाहिए, स्मार्ट गांव चाहिए

एक जनसभा में लालू ने कहा, "बोला की हम स्मार्ट सिटी बनाएंगे। लालू को स्मार्ट सिटी नहीं चाहिए, स्मार्ट गांव चाहिए। लागल, लागल झुलनिया में धक्का, बलम कलकत्ता चल।"

Image credits: X- Lalu Prasad Yadav

पुलिस आई तो रामदेव ने कुदासन कर दिया

स्वाभिमान रैली में लालू ने कहा था, "रामदेव ने लोगों को बोला था कि योगासन करेंगे। रामलीला मैदान में, जब पुलिस आई तो कुदासन कर दिया। लड़की का कपड़ा पहनकर भागा, ब्लाउज, सलवार पहनकर।"

Image credits: Facebook- Rohini Acharya