Hindi

Top 10 पावरफुल एयरफोर्स में 4 नंबर पर है भारत, जानें चीन-पाक का नंबर

8 अक्टूबर को इंडियन एयर फोर्स डे है। भारतीय वायुसेना दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर वायुसेना है। इसकी क्षमता को और बढ़ाया जा रहा है। जानें टॉप टेन पावरफुल एयरफोर्स के बारे में...

Hindi

1- अमेरिका

अमेरिकी वायुसेना ताकत के मामले में पहले नंबर पर है। US एयर फोर्स के पास 13,300 विमान हैं, जिनमें से 1914 फाइटर जेट, 5584 हेलीकॉप्टर और 983 अटैक हेलीकॉप्टर हैं।

Image credits: Twitter- Lockheed Martin
Hindi

2- रूस

रूस के पास 4,182 सैन्य विमान हैं। इनमें से 744 लड़ाकू विमान हैं। इसके साथ ही रूसी वायुसेना के पास 444 ट्रांसपोर्ट विमान और 1531 हेलीकॉप्टर हैं। रूस के पास 537 अटैक हेलीकॉप्टर हैं।

Image credits: Twitter- Fleigender Wolf
Hindi

3- चीन

चीनी वायुसेना तीसरे स्थान पर है। इसके पास 3,166 सैन्य विमान हैं। इनमें से 1199 फाइटर प्लेन हैं। चीनी वायुसेना के पास 913 हेलीकॉप्टर हैं। इनमें से 281 के पास अटैक करने की क्षमता है।

Image credits: Getty
Hindi

4- भारत

भारतीय वायुसेना ताकत के मामले में चौथे स्थान पर है। IAF के पास 2210 सैन्य विमान हैं। इममें से 807 हेलीकॉप्टर और 577 लड़ाकू विमान हैं। वायुसेना के पास 73 स्पेशल मिशन प्लेन हैं।

Image credits: Twitter- Maintenance Command IAF
Hindi

5- दक्षिण कोरिया

दक्षिण कोरिया की वायुसेना के पास 1,602 सैन्य विमान हैं। इममें से 402 फाइटर जेट्स और 41 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट हैं।

Image credits: Getty
Hindi

6- जापान

जापानी वायुसेना के पास 1,451 सैन्य विमान हैं। इनमें से 556 हेलीकॉप्टर और 217 लड़ाकू विमान हैं। जापान के पास 150 स्पेशल मिशन एयरक्राफ्ट हैं।

Image credits: Getty
Hindi

7-पाकिस्तान

पाकिस्तान की वायुसेना के पास 1,413 सैन्य विमान हैं। इसके पास 363 लड़ाकू विमान है। पाकिस्तान के पास 550 ट्रेनर विमान हैं। इस मामले में यह दुनिया में दूसरे नंबर पर है।

Image credits: Getty
Hindi

8- मिस्र

मिस्र के पास 1,069 सैन्य विमान हैं। इनमें से 245 लड़ाकू या इंटरसेप्टर और 341 प्रशिक्षण विमान हैं। मिस्र की वायु सेना में कोई हवाई टैंकर विमान शामिल नहीं है।

Image credits: Twitter
Hindi

9- तुर्किए

तुर्किए की वायुसेना के पास 1065 सैन्य विमान हैं। इसके पास 205 फाइटर जेट और 110 लड़ाकू हेलीकॉप्टर हैं।

Image credits: Twitter-Sıtkı ATASOY
Hindi

10- फ्रांस

ग्लोबल फायरपावर के अनुसार फ्रांस के पास 1,004 सैन्य विमान हैं। इसमें 226 लड़ाकू/इंटरसेप्टर विमान और 438 हेलीकॉप्टर हैं।

Image Credits: Twitter- Mencho