पांचवीं पीढ़ी का अमेरिकी फाइटर जेट F-35 Aero India 2025 में शामिल होने भारत आया है। डोनाल्ड ट्रंप इसे बेचना चाहते हैं। भारत ने खरीदा तो चीन और पाकिस्तान इससे खौफ खाएंगे।
F-35 Lightning II स्टील्थ फाइटर जेट है। यह दुश्मन की रडार की पकड़ में आए बिना उसपर हमला करता है।
F-35 सुपरसोनिक मल्टीरोल फाइटर जेट है। यह हवाई लड़ाई से लेकर जमीन पर बमबारी तक कई तरह के काम कर सकता है। इसे लॉकहीड मार्टिन ने विकसित किया है।
F-35 एक इंजन और एक सीट वाला विमान है। यह तीन वैरिएंट में उपलब्ध है। F-35A, F-35B और F-35C।
F-35 के हथियार विमान के अंदरूनी हिस्से में रखे जाते हैं। इसके लिए दो वेपन वे हैं। इसमें कई तरह के मिसाइल और बम रखे जा सकते हैं।
F-35 में एडवांस इलेक्ट्रॉनिक रूप से स्कैन किए गए ऐरे (AESA) AN/APG-81 मल्टी-फंक्शन रडार लगा है। यह 370 km दूर तक विमानों का पता लगा लेता है।
F-35 विमान अधिकतम 27,216kg वजन लेकर उड़ता है। इसकी अधिकतम रफ्तार 2205 किलोमीटर प्रति घंटा है।
F-35 विमान 8160kg हथियार ले जाता है। यह 50 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है। इसका रेंज 2172 किलोमीटर है।
हवा में दूसरे लड़ाकू विमान को मार गिराना हो तो इसके लिए F-35 के पास AIM-120C AMRAAM मिसाइल है। इसका रेंज 100 किलोमीटर से अधिक है।
जमीन पर हमला करने के लिए F-35 के पास JDAM, CBU-105 WCMD, JSOW, Paveway IV guided bombs और JASSM जैसे हथियार हैं।