National
उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालने का अभियान फाइनल स्टेज में है। मात्र 5 मीटर की खुदाई की जानी है। लोहे का मलबा आने से ऑगर मशीन को रोका गया था।
ऑगर मशीन में खराबी आ गई थी। उसे दिल्ली से आई इंजीनियरों की टीम ने ठीक कर दिया है। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी मौके पर मौजूद हैं।
ऑगर मशीन को फिर से खुदाई के लिए लगाया जा रहा है। मलबे में फंसे 41 मजदूरों को निकालने के लिए 800mm और 900mm व्यास के पाइप डाले जा रहे हैं। इनके अंदर से मजदूरों को निकाला जाएगा।
सुरंग के पास मेडिकल टीम और एम्बुलेंस तैनात हैं। अंदर फंसे लोगों से बातचीत हो रही है। खाना देने के लिए डाली गई पाइप से बात हो रही है। मजदूरों की स्थिति ठीक है।
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि ऑगर मशीन के जरिए 45 मीटर पाइपलाइन बिछाई गई है। बचाव अपने अंतिम चरण में है। मजदूरों को जल्द से जल्द बचा लिया जाएगा।
पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एंबुलेंस और अस्पताल उनकी जांच और इलाज के लिए तैयार हैं। पीएम मोदी हर दिन रेस्क्यू का अपडेट ले रहे हैं। उन्होंने आज भी अपडेट लिया।
मजदूरों को बचाने के लिए एनडीआरएफ के जवान तैनात हैं। पाइप लगाए जाने का काम पूरा होने के बाद वे सुरंग में आएंगे और मजदूरों को बाहर लाएंगे।