National

भारत रत्न: जानें सबसे कम उम्र में Bharat Ratna पाने वाला शख्स कौन?

Image credits: Wikipedia

लालकृष्ण आडवाणी को 96 साल की उम्र में मिलेगा 'भारत रत्न'

बीजेपी के सीनियर लीडर और पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को हाल ही में देश का सर्वोच्च पुरस्कार 'भारत रत्न' देने का ऐलान किया गया है।

Image credits: Social media

सबसे कम उम्र में 'भारत रत्न' पाने वाला शख्स कौन?

आडवाणी को ये अवॉर्ड 96 साल की उम्र में मिल रहा है। वैसे, क्या आप जानते हैं सबसे कम उम्र में भारत रत्न किसे मिला?

Image credits: Social media

सचिन तेंदुलकर को सबसे कम उम्र में मिला 'भारत रत्न'

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर सबसे कम उम्र (40 साल) में भारत रत्न पाने वाले शख्स हैं। उन्हें 2014 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

Image credits: Social media

डीके कर्वे को सबसे ज्यादा उम्र में 'भारत रत्न' से नवाजा गया

वहीं, धोंडो केशव कर्वे सबसे ज्यादा उम्र में भारत रत्न से सम्मानित होने वाली शख्सियत थे। उन्हें 1958 में 100 साल की उम्र में भारत रत्न से नवाजा गया।

Image credits: Wikipedia

'भारत रत्न' देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। इसे 1954 में प्रारंभ किया गया। यह विज्ञान, कला, साहित्य, खेल और सर्वोच्च स्तर की सामाजिक सेवा के लिए दिया जाता है।

Image credits: Wikipedia

एक साल में अधिकतम 3 लोगों को ही मिल सकता है 'भारत रत्न'

एक वर्ष में अधिकतम 3 व्यक्तियों को ही 'भारत रत्न' दिया जा सकता है। इस अवॉर्ड के लिए प्रधानमंत्री स्वयं राष्ट्रपति से सिफारिश करते हैं।

Image credits: Social media

इंदिरा गांधी 'भारत रत्न' पाने वाली पहली भारतीय महिला

भारत रत्न पाने वाली पहली भारतीय महिला इंदिरा गांधी थीं। उन्हें 1971 में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Image credits: Wikipedia

'भारत रत्न' पाने वाले शख्स को VIP का दर्जा

'भारत रत्न' पाने वाले शख्स को कैबिनेट मंत्री के बराबर VIP का दर्जा मिलता है। साथ ही उन्हें इनकम टैक्स न भरने की छूट दी जाती है।

Image credits: Wikipedia

1966 से पहले नहीं था मरणोपरांत 'भारत रत्न' देने का प्रावधान

पहले मरणोपरांत 'भारत रत्न' देने का प्रावधान नहीं था। हालांकि, 1966 में इसे बदल दिया गया। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को हाल ही में मरणोपरांत इस पुरस्कार से नवाजा गया।

Image credits: Wikipedia