Spiritual

Christmas 2023: क्रिसमस ट्री से बढ़ाएं गुड लक, अपनाएं ये 5 टिप्स

Image credits: Getty

क्रिसमस 25 दिसंबर को

25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया जाएगा। इस मौके पर क्रिसमस ट्री सजाने की परंपरा है। क्रिसमस ट्री से जुड़े कुछ टिप्स हमारे गुड लक भी बढ़ाते हैं। आगे जानिए क्रिसमस ट्री से जुड़ी खास बातें…

Image credits: Getty

किस दिशा में रखें क्रिसमस ट्री?

वास्तु के अनुसार, क्रिसमस ट्री को घर की उत्तर दिशा में रखें। ऐसा संभव न हो तो उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम या दक्षिण-पूर्व दिशा में भी रख सकते हैं। इससे आपका गुड लक बढ़ सकता है।

Image credits: Getty

किस रंग से सजाएं क्रिसमस ट्री?

क्रिसमस ट्री को सजाते समय उस पर लाल या पीली रंग की लाइट्स लगाएं। लाल रंग प्रेम और पीला दोस्ती का प्रतीक है। इन रंगों की लाइट्स लगाने से आपके घर में खुशियां बनी रहेंगी।

Image credits: Getty

घंटी से दूर होगी निगेटिविटी

क्रिसमस ट्री को घंटी से भी सजाते हैं। घंटी की आवाज निगेटिविटी दूर करती है। इस आवाज से खुशी भी मिलती है। घर में जब घंटी की आवाज गूंजेगी तो निगेटिविटी दूर होती जाएगी।

Image credits: Getty

ऑफिस-दुकान में भी रख सकते हैं

अगर आपका बिजनेस ठीक नहीं चल रहा है तो आप अपनी दुकान या ऑफिस में एक छोटे आकार का क्रिसमस ट्री रख सकते हैं। इससे आपकी परेशानी दूर हो सकती है।

Image credits: Getty

इस बात का रखें ध्यान

वास्तु के अनुसार, घर के मेन गेट के सामने क्रिसमस ट्री नहीं सजाना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से पॉजिटिव एनर्जी अंदर प्रवेश नहीं कर पाएगी। इस बात का खास ध्यान रखें।

Image credits: Getty