Spiritual

खास है अयोध्या ‘राम रसोई’ की थाली, कौन-कौन से पकवान होते हैं इसमें?

Image credits: adobe stock

2019 में चल रही राम रसोई

अयोध्या में साल 2019 से बिहार के महावीर मंदिर द्वारा राम रसोई चलाई जा रही है। यहां भक्तों के लिए नि:शुक्ल भोजन की व्यवस्था है। रोज हजारों भक्त यहां राम लला का प्रसाद पाते हैं।

Image credits: Facebook

नहीं होता प्याज-लहसुन का उपयोग

अयोध्या की राम रसोई में रोज कईं तरह के पकवान बनाए जाते हैं। खास बात ये है कि इस भोजन में लहसुन प्याज का उपयोग बिल्कुल भी नहीं होता। शुद्धता का पूरी तरह से ध्यान रखा जाता है।

Image credits: Facebook

थाली में होते हैं कईं पकवान

राम रसोई की थाली में दोनों समय 9-10 पकवान होते हैं। इनमें रोटी-पूरी, सब्जी, मीठा, पकवान, सलाद, नमकीन के अलावा और भी कईं व्यंजन होते हैं। आगे जानें इन पकवानों के नाम…

Image credits: Facebook

नमकीन में 2 व्यंजन

राम रसोई की थाली में नमकीन में आमतौर पर कचौरी और पापड़ परोसे जाते हैं। कभी-कभी कुछ अन्य व्यंजन भी नमकीन में शामिल किए जाते हैं।

Image credits: Facebook

दाल दोनों समय

राम रसोई के दोनों समय के भोजन में अरहर यानी तुवर की दाल शामिल होती है। इसमें शुद्ध देशी का तड़का लगाया जाता है, जिससे इसका स्वाद बढ़ जाता है।

Image credits: Facebook

पकता है खास चावल

अयोध्या की राम रसोई में यहां आने वाले भक्तों के लिए बिहार से खास कतरनी चावल बनाया जाता है। ये चावल जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही खूशबूदार भी।

Image credits: Facebook

सब्जी भी होती है थाली में

राम रसोई की थाली में दोनों समय सब्जी भी बनाई जाती है। आम तौर पर आलू की सब्जी बनाते हैं औ लेकिन कभी-कभी कोफ्ता या मौसमी सब्जी भी बनाई जाती है।

Image credits: Facebook

तिलौड़ी से बढ़ता है जायका

राम रसोई की थाली में तिलौड़ी भी खास तौर पर बनाई जाती है। ये बिहार की पारंपरिक डिश है जो नमकीन होती है और चावल व अन्य चीजों को मिलाकर बनाई जाती है।

Image credits: Facebook

मीठे में होती है ये डिश

राम रसोई का मीठा भी बहुत खास होता है। आमतौर पर मीठे में खीर या दूध का अन्य कोई व्यंजन बनाया जाता है। खास मौकों पर खास मीठा भी बनाते हैं।

Image credits: adobe stock

ये भी होता है थाली में

राम रसोई की थाली में मौसम के अनुसार चटनी और सलाद भी होता है। अगर आप यहां बैठकर खाना नहीं खाना चाहते तो भोजन के पैकेट भी व्यवस्था भी यहा हैं। इसे आप लेकर जा सकते हैं।

Image credits: adobe stock