Spiritual

गुड लक के लिए राखी पर किस देवता को कौन-से रंग का रक्षासूत्र बांधें?

Image credits: Getty

रक्षाबंधन 30 अगस्त को

इस बार रक्षाबंधन 30 अगस्त को है। महिलाएं चाहें तो भगवान को भी रक्षासूत्र बांध सकती हैं। इससे गुड लक यानी भाग्य चमक सकता है। जानें किस भगवान को कौन-से रंग का रक्षासूत्र बांधें…

Image credits: Getty

गणेशजी के लिए रक्षासूत्र

रक्षाबंधन पर भगवान श्रीगणेश को हरे रंग का रक्षासूत्र बांधें। इससे बुध ग्रह से संबंधित शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। बुध ग्रह से बुद्धि का विकास होता है और पढ़ाई-लिखाई में मन लगता है।

Image credits: freepik

हनुमानजी के लिए रक्षासूत्र

हनुमानजी को लाल रंग अतिप्रिय है, इसलिए रक्षाबंधन पर हनुमानजी को लाल रंग का रक्षासूत्र अर्पित करें। ऐसा करने से मंगल ग्रह से संबंधित शुभ फल भी आपको मिल सकते हैं।

Image credits: freepik

शनिदेव के लिए रक्षासूत्र

रक्षाबंधन पर शनिदेव को नीले या अन्य कोई गहरे रंग का रक्षासूत्र अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से जिससे इनकी कृपा सदैव हमारे ऊपर बनी रहती है और संकट भी दूर होते हैं।

Image credits: freepik

भगवान शिव के लिए रक्षासूत्र

महादेव को रक्षासूत्र बांधने से सभी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। वैसे तो शिवजी को किसी भी रंग का रक्षासूत्र बांधा जा सकता है, लेकिन सफेद रंग का रक्षा सूत्र विशेष शुभ रहता है।

Image credits: freepik

भगवान विष्णु व श्रीकृष्ण के लिए रक्षासूत्र

इन दोनों देवताओं को रक्षाबंधन के पर पीले या केसरिया रंग का रक्षासूत्र बांध सकते हैं। इससे आपकी हर परेशानी दूर हो सकती है और गुरु ग्रह से संबंधित शुभ फल भी प्राप्त हो सकते हैं।

Image credits: freepik