Spiritual

अधिक मास में करें राशि अनुसार चीजों का दान, मिलेगा किस्मत का साथ

Image credits: Getty

कब तक रहेगा अधिक मास?

सावन का अधिक मास 18 जुलाई से 16 अगस्त तक रहेगा। इस महीने में राशि अनुसार दान करना शुभ रहता है। इससे हर मनोकामना पूरी हो सकती है। आगे जानिए राशि अनुसार क्या दान करें…

Image credits: Getty

मेष राशि

इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। इस राशि के लोग अधिक मास में घी, चांदी, लाल कपड़े, तांबा, मूंगा, केले, अनार और गेंहू आदि का दान कर सकते हैं।

Image credits: freepik

वृषभ राशि

इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। अधिक मास में इस राशि वाले मावा, शकर, चावल, केले, सफेद वस्त्र, चांदी, गाय, इत्र आदि चीजों का दान कर सकते हैं।

Image credits: freepik

मिथुन राशि

इस राशि का स्वामी ग्रह बुध है। ये लोग अधिक मास में तेल, कांसे के बर्तन, पन्ना रत्न, मूंग की दाल, सेवफल, मालपुए, कंगन, सिंदूर, साड़ी का दान जरूरतमंदों को करें।

Image credits: freepik

कर्क राशि

इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। ये लोग तेल, सफेद कपड़े, सोना, गाय, मोती, चांदी, पानी के मटके, दूध, शकर, चावल आदि चीजें दान में दे सकते हैं।

Image credits: freepik

सिंह राशि

इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। शुभ फल पाने के लिए इस राशि वाले मसूर, लाल कपड़े, तांबा, पीतल, सोना, गेंहू, माणिक्य और धार्मिक पुस्तकों का दान कर सकते हैं।

Image credits: freepik

कन्या राशि

इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। ये लोग सुख शांति के लिए अधिक मास में मूंग की दाल, तेल, केले, सेवफल, गौशाला में धन और घास का दान कर सकते हैं।

Image credits: freepik

तुला राशि

इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के लोग परेशानियों से बचने के लिए सफेद कपड़े, मालपुए, मावा, शकर, चावल, केले का दान जरूरतमंदों को करें।

Image credits: freepik

वृश्चिक राशि

इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। ये लोग घी, लाल कपड़े, मौसमी फल, अनार, तांबे के बर्तन, मंदिर का शिखर, मूंगा रत्न और गेंहू का दान गरीबों को करें।

Image credits: freepik

धनु राशि

इस राशि का स्वामी गुरु ग्रह है। इस राशि के लोग जरूरतमंदों को पीले कपड़े, चने की दाल, पीले फल, पीली मिठाई, चंदन की लकड़ी का दान करें।

Image credits: freepik

मकर राशि

इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। ये लोग लोहे के बर्तन, तेल, मौसमी फल, नीले या काले कपड़े, कंबल, जूते-चप्पलों का दान जरूरतमंदों को करें।

Image credits: freepik

कुंभ राशि

इस राशि के स्वामी भी शनिदेव हैं। शनिदेव की कृपा पाने के लिए ये लोग काले तिल, काली उड़द, जूते-चप्पल, छतरी, गेहूं का दान गरीबों को कर सकते हैं।

Image credits: freepik

मीन राशि

इस राशि का स्वामी गुरु ग्रह है। ये लोग तरक्की पाने के लिए पीले कपड़े, चने की दाल, पुस्तकें, धार्मिक ग्रंथ, तुलसी की माला और शिक्षा से जुड़ी चीजों का दान करें।

Image credits: freepik