Spiritual

Akshaya Tritiya 2024 पर राशि अनुसार क्या खरीदें?

Image credits: Getty

अक्षय तृतीया 10 मई को

इस बार 10 मई, शुक्रवार को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन यदि राशि अनुसार चीजों की खरीदी की जाए तो शुभ फल मिलते हैं। जानें अक्षय तृतीय पर राशि अनुसार क्या खरीदें…

Image credits: adobe stock

मेष राशि

इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। ये लोग अक्षय तृतीया पर चांदी खरीदें तो शुभ रहेगा। इससे इनके घर में खुशहाली बनी रहेगी और सुख-समृद्धि भी आएगी।

Image credits: freepik

वृषभ राशि

इस राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं। अक्षय तृतीया इस राशि के लोग सोना-चांदी या अन्य कोई भी महंगी धातु के आभूषण खरीद सकते हैं।

Image credits: freepik

मिथुन राशि

इस राशि के स्वामी बुधदेव हैं। इस राशि के लोग अक्षय तृतीया पर घर का सामान, फर्नीचर और शो-पीस आदि खरीदें तो शुभ रहेगा।

Image credits: freepik

कर्क राशि

इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। इस राशि के लोगों को आखा तीज पर श्रीयंत्र खरीदकर अपनी तिजोरी में रखें तो जल्दी ही धन लाभ के योग बन सकते हैं।

Image credits: freepik

सिंह राशि

इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। इस राशि के तांबे के शो-पीस या बर्तन आदि खरीद सकते हैं। इसके अलावा सोना खरीदना भी शुभ रहेगा।

Image credits: freepik

कन्या राशि

इस राशि के स्वामी बुधदेव हैं। इस राशि वाले अक्षय तृतीया पर शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करेंगे तो इन्हें अच्छा रिर्टन मिल सकता है।

Image credits: freepik

तुला राशि

इस राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं। इस राशि के लोग इलेक्ट्रानिक आइटम जैसे- टीवी, फ्रीज आदि चीजें खरीदें तो ये लंबे समय तक उपयोग में बनी रहेंगी।

Image credits: freepik

वृश्चिक राशि

इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। इस राशि वाले अक्षय तृतीया पर अचल संपत्ति जैसे फ्लैट, प्लॉट या मकान में इन्वेस्टमेंट करें तो शुभ फल मिलेंगे।

Image credits: freepik

धनु राशि

इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। अक्षय तृतीया पर इस राशि के लोग सोना खरीदें तो शुभ रहेगा। ये लोग सोने में निवेश भी कर सकते हैं।

Image credits: freepik

मकर राशि

इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। ये लोग अक्षय तृतीया पर लोहे में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं साथ ही घरेलू सामान की खरीदी भी कर सकते हैं।

Image credits: freepik

कुंभ राशि

इस राशि के स्वामी भी शनिदेव हैं। ये लोग चांदी से बने आभूण खरीद सकते हैं। इसके अलावा वाहन खरीदने के लिए भी ये दिन शुभ है।

Image credits: freepik

मीन राशि

इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। अक्षय तृतीया पर ये लोग सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, घर की जरूरी चीजों की खरीदी कर सकते हैं।

Image credits: freepik