Spiritual

गुड लक बढ़ाने के लिए Akshaya Tritiya 2024 पर किन 5 चीजों का दान करें?

Image credits: adobe stock

कब है अक्षय तृतीया 2024?

इस बार अक्षय तृतीया 10 मई, शुक्रवार को है। इस दिन कुछ खास चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। इससे जीवन में सुख-समृद्धि रहती है। जानें इस दिन किन चीजों का दान करें…

Image credits: adobe stock

पानी से भरा कलश

अक्षय तृतीया पर पानी से भरा कलश या मटकी किसी ब्राह्मण को दान करनी चाहिए। कलश के साथ अपनी इच्छा अनुसार, अनाज, फल, कपड़े आदि भी दें तो और भी शुभ रहता है।

Image credits: adobe stock

अनाज का दान करें

अक्षय तृतीया पर जरूरतमंदों को अनाज जैसे गेहूं, चावल, चना आदि का अपनी इच्छा अनुसार दान करें। इस दिन किया गया ये उपाय आपके जीवन को खुशहाल कर सकता है।

Image credits: adobe stock

सत्तू का दान करें

सत्तू कई तरह के अनाजों को पीसकर बनाया जाता है। गर्मी में इसे खाने से शरीर को ठंडक मिलती है। अक्षय तृतीया पर इसका दान गरीब लोगों को करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं।

Image credits: adobe stock

फलों का दान करें

अक्षय तृतीया के समय भीषण गर्मी होती है, इस मौसम में गरीबों को तरबूज, खरबूज और आम आदि। फलों का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

Image credits: adobe stock

जूते-चप्पल, छाते का दान करें

अक्षय तृतीया पर गरीब लोगों को जूते-चप्पल, छाते या अन्य चीजें जिनसे गर्मी में राहत मिलती है का दान करें। ऐसा करने से देवताओं की कृपा प्राप्त होती है और ग्रह से शुभ फल भी मिलते हैं।

Image credits: adobe stock