Spiritual

4 मिनट के लिए गायब हो जाएगा सूर्य, Surya Grahan 2024 के 7 फैक्ट्स

Image credits: Getty

साल का पहला सूर्य ग्रहण आज

साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को होगा। इस ग्रहण से जुड़ी कईं सारी ऐसी बातें हैं, जिनके बारे में कम ही लोगों को पता है। आगे जानें सूर्य ग्रहण 2024 के कुछ अमेजिंग फैक्ट्स…

Image credits: Getty

50 साल बाद सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण

वैज्ञानिकों के अनुसार, 8 अप्रैल को पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। इसकी कुल अवधि लगभग 3 घंटे 17 मिनिट की रहेगी। 50 साल बाद इतना लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, ये एक दुर्लभ घटना है।

Image credits: Getty

4 मिनिट के लिए गायब हो जाएगा सूर्य

अमेरिका में सूर्य ग्रहण दोपहर 2:04 से शुरू होगा। धीरे-धीरे आसमान में सूरज छिपना शुरू होगा और 74 मिनट बाद सूरज लगभग गायब हो जाएगा। 4 मिनट 28 सेकेंड तक ऐसी ही स्थिति रहेगी।

Image credits: Getty

कम हो जाएगा तापमान

वैज्ञानिकों के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दौरान तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जाएगा। इस दौरान सूर्य लगभग 88% तक चंद्रमा की छाया से ढंक जाएगा।

Image credits: Getty

भारत में नहीं दिखेगा सूर्य ग्रहण

वैज्ञानिकों के अनुसार, साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा। भारतीय समय के अनुसार, ये ग्रहण रात 10.08 से शुरू होगा, जो देर रात 01.25 पर समाप्त होगा।

Image credits: Getty

इन देशों में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण

साल का पहला सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से कनाडा, अमेरिका, मैक्सिको, जमाइका, नॉर्वे, पनामा आदि देशों में दिखाई देगा। जिन देशों में ये दिखाई देगा, सिर्फ वहीं इसके नियम मान्य होंगे।

Image credits: Getty

किस राशि में होगा सूर्य ग्रहण 2024?

ज्योतिषियों के अनुसार, 8 अप्रैल को होने वाला सूर्य ग्रहण मीन राशि में होगा। इसलिए इसका सबसे ज्यादा बुरा प्रभाव भी इसी राशि के लोगों पर देखा जाएगा। इन्हें सावधान रहना चाहिए।

Image credits: Getty

ये लोग भी रहें सावधान

ज्योतिषियों के अनुसार, जिन लोगों की जन्म कुंडली में ग्रहण दोष हैं, वे भी इस सूर्य ग्रहण के दौरान संभलकर रहें क्योंकि इन लोगों पर भी ग्रहण का बुरा प्रभाव देखने को मिलता है।

Image credits: Getty