Hindi

आंख, गाल और होंठ फड़के तो जानें क्या होने वाला है आपके साथ?

Hindi

अंगों का फड़कना देता है संकेत

अंगों का फड़कना एक सामान्य घटना है। अंगों के फड़कने और उनसे मिलने वाले फलों के बारे में समुद्र शास्त्र में विस्तार से बताया गया है। जानें क्या है लिखा है समुद्र शास्त्र में…

Image credits: Getty
Hindi

आंख फड़के तो क्या होता है?

समुद्र शास्त्र के अनुसार, दाहिनी आंख व भौंह फड़कने से हमारी सभी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। वहीं बांई आंख व भौंह फड़के तो जल्दी ही कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना रहती है।

Image credits: Getty
Hindi

ठोड़ी फड़के तो क्या होता है?

समुद्र शास्त्र की मानें तो जिस व्यक्ति को ठोड़ी फडफ़ड़ाती है उसे जल्दी ही स्त्री सुख मिलता है, साथ ही उसे धन लाभ होने की की संभावना भी रहती है। यानी ये एक शुभ संकेत है।

Image credits: Getty
Hindi

क्या है मस्तक फड़कने का फल?

समुद्र शास्त्र के अनुसार, मस्तक (माथा) फड़कने से भौतिक सुखों की प्राप्ति संभव है। कनपटी फड़के तो इसे इच्छाएं पूरी होने का संकेत समझना चाहिए।

Image credits: Getty
Hindi

गाल फड़कना किस बात का संकेत?

समुद्र शास्त्र के अनुसार, दोनों गाल यदि फड़के तो धन की प्राप्ति हो सकती है। मुंह का फड़कना पुत्र की ओर से शुभ समाचार का सूचक होता है।

Image credits: Getty
Hindi

होंठ फड़के तो क्या होता है?

समुद्र शास्त्र के अनुसार, होंठ फड़फड़ाए तो घनिष्ठ मित्र या रिश्तेदार से मिलना होता है। इसका एक फल स्त्री सुख से भी जुड़ा है यानी होंठ फड़के तो स्त्री संग की संभावना बनती है।

Image credits: Getty

पति और परिवार को कैसे खुश रखें? प्रेमानंद महाराज ने बताई 5 टिप्स

माघ पूर्णिमा पर इन 5 जगहों पर लगाएं दीपक, गरीबी दूर भाग जाएगी

कब से शुरू होगा हिंदू पंचांग का अंतिम महीना फाल्गुन?

किचन में इन 3 बर्तनों को न रखें उल्टा, भुगतने पड़ेंगे बुरे परिणाम