कब से शुरू होगा हिंदू पंचांग का अंतिम महीना फाल्गुन?
Spiritual Feb 10 2025
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
12वां महीना है फाल्गुन
हिंदू पंचांग में एक साल में 12 महीने होते हैं। इनमें से 12वें महीने का नाम फाल्गुन है। इस महीने का विशेष महत्व है। इस महीने में कईं प्रमुख त्योहार भी मनाए जाते हैं।
Image credits: Getty
Hindi
कब से शुरू होगा फाल्गुन 2025?
साल 2025 में फाल्गुन महीने की शुरूआत 13 फरवरी, गुरुवार से होगी। ये महीना 14 मार्च, शुक्रवार तक रहेगा। यानी इस बार फाल्गुन मास पूरे 30 दिनों का रहेगा।
Image credits: Getty
Hindi
कैसे पड़ा इस महीने का नाम फाल्गुन?
फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर चंद्रमा उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में रहता है, जिसके चलते इस महीने का फाल्गुन रखा गया है। बोलचाल की भाषा में इसे फागुन भी कहा जाता है।
Image credits: Getty
Hindi
फाल्गुन के प्रमुख त्योहार
फाल्गुन महीने में महाशिवरात्रि और होलिका दहन 2 सबसे बड़े त्योहार मनाए जाते हैं। इस बार महाशिवरात्रि 26 फरवरी को और होलिका दहन का पर्व 13 मार्च को मनाया जाएगा।
Image credits: Getty
Hindi
इसी महीने में हुआ था अर्जुन का जन्म
महाभारत के अनुसार राजा पांडु के पुत्र अर्जुन का जन्म फाल्गुन मास में ही हुआ था। अर्जुन के 10 प्रसिद्ध नामों में से फाल्गुन भी एक है। फाल्गुन के बाद से हिंदू नववर्ष शुरू होता है।