Spiritual

Ram Mandir Ayodhya: न जा पाएं अयोध्या तो घर पर ही करें ये 7 काम

Image credits: asianet news

22 जनवरी को होगा राम मंदिर का उद्घाटन

22 जनवरी 2024 को अयोध्या राम मंदिर में राम लला की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। अगर आप इस मौके पर अयोध्या नहीं जा रहे हैं तो कुछ आसान काम कर श्रीराम की कृपा पा सकते हैं…

Image credits: asianet news

श्रीराम की पूजा करें

अयोध्या न जा पाएं तो घर में ही भगवान श्रीराम की विधि-विधान से पूजा करें। घर में न कर पाएं तो अपने आस-पास स्थिति किसी राम मंदिर में जाकर भी पूजा कर सकते हैं।

Image credits: adobe stock

राम मंत्रों का जाप करें

श्रीराम को प्रसन्न करने के लिए मंत्र जाप भी आसान उपाय है। श्रीराम से जुड़े अनेक मंत्र ग्रंथों में हैं। एक श्लोकी रामायण मंत्र का जाप करने से संपूर्ण रामायण पढ़ने का फल मिलता है।

Image credits: adobe stock

राम मंदिर में ध्वज चढ़ाएं

अगर आपके आस-पास कोई राम मंदिर है तो 22 जनवरी को वहां केसरिया रंग का नया ध्वज लगवाएं या फिर मंदिर के पुजारी को एक नया ध्वज लाकर दान करें।

Image credits: adobe stock

केसरिया खीर का भोग लगाएं

22 जनवरी को भगवान श्रीराम की केसर युक्त खीर का भोग लगाएं। ऐसा करने से श्रीराम की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी और हर तरह की दुख-तकलीफ खत्म हो सकती है।

Image credits: adobe stock

जरूरतमंदों को दान करें

हिंदू धर्म में नर सेवा ही नारायण सेवा की बात कही गई है। अगर हम जरूरतमंदों की मदद यानी दान करेंगे भगवान श्रीराम स्वत: ही आपके ऊपर प्रसन्न होंगे और कृपा बनाए रखेंगे।

Image credits: adobe stock

घर को दीपकों से सजाएं

22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन अवसर पर अपने घर को दीपकों से सजाएं जैसे दीपावली पर करते हैं। ऐसा करने से आपके घर-परिवार में खुशियां ही खुशियां बनी रहेंगी।

Image credits: adobe stock

रांगोली बनाकर करें रामलला का स्वागत

22 जनवरी को राम मंदिर उद्घाटन के मौके पर घर के बाहर आंगन में आकर्षिक रांगोली बनाकर राम लला का स्वागत करें। इससे भी श्रीराम आप पर प्रसन्न होंगे।

Image credits: adobe stock