कई बार भोजन करते समय थाली में बाल आ जाता है। इस स्थिति में क्या करना चाहिए, ये हमारे धर्म ग्रंथों में बताया गया है। आगे जानिए किन स्थितियों में भोजन का त्याग कर देना चाहिए…
Image credits: Getty
Hindi
भोजन में बाल आ जाए तो क्या करें?
धर्म ग्रंथों के अनुसार, भोजन की थाली में यदि बाल आ जाए तो उसी समय उस भोजन को छोड़ देना चाहिए और पानी से आचमन करना चाहिए। ऐसा न करने पर घरी में गरीबी बनी रहती है।
Image credits: Getty
Hindi
भोजन की थाली लांघ जाए तो क्या करें?
अगर खाना खाते समय कोई जाने-अनजाने में थाली को लांघ जाए तो फिर उस थाली में भोजन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में परेशानियां खत्म नहीं होती।
Image credits: Getty
Hindi
भोजन की थाली को ठोकर लग जाए तो क्या करें?
आप भोजन कर रहे हों और अगर किसी का पैर थाली पर लग जाए तो उस थाली से तुरंत उठ जाना चाहिए। धर्म ग्रंथों के अनुसार, ऐसी थाली से किया गया भोजन मल के समान होता है।
Image credits: Getty
Hindi
भोजन की थाली को कुत्ता देख ले तो क्या करें?
जब आप भोजन कर रहे हों, उस समय आपकी थाली पर अगर किसी कुत्ते की नजर चली जाए तो वो भोजन भी नहीं करना चाहिए। ऐसा भोजन आपको बीमार कर सकता है।
Image credits: Getty
Hindi
इस बात का भी रखें ध्यान
भोजन करते समय अगर कोई जरूरी काम आ जाए और उठना पड़े तो दोबारा उसी थाली में भोजन नहीं करना चाहिए। ऐसा महाभारत में भीष्म पितामाह ने बताया है।