आचार्य चाणक्य ने अपनी एक नीति में 6 ऐसे लोगों के बारे में बताया है, जिनकी बात तुंरत मान लेनी चाहिए, नहीं तो जान जाने का खतरा रहता है। आगे जानिए इन 6 लोगों के बारे में…
आचार्य चाणक्य के अनुसार, जिस व्यक्ति के पास अस्त्र-शस्त्र हो, उसकी बात तुरंत मान लेनी चाहिए क्योंकि अगर हम उसकी बात नहीं मानेंगे तो वह हम पर हमला कर जान ले सकता है।
यदि कोई व्यक्ति मूर्ख आपसे कुछ कहे तो उसे तुरंत मान लें, नहीं तो वो तर्क-वितर्क करके आपका समय बर्बाद करेगा और अपनी बात को सही साबित करने की कोशिश करता रहेगा।
यदि कोई व्यक्ति हमारे सभी भेद यानी राज जानता है, तो उसकी बात मान लेने में ही भलाई है। नहीं तो वो हमारे राज सार्वजनिक कर सकता है। इससे हमें परेशानी हो सकती है।
आज के समय में एक वाक्य बहुत चर्चित है 'बॉस इस ऑलवेज राइट'। यानी मालिक को कहे उसे चुपचाप सुनो और उसकी बात का पालन करो। बॉस की बात न मानने पर आपका ही नुकसान है।
डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है। जब स्वास्थ्य बिगड़ता है तो डॉक्टर ही इलाज करता है। इसलिए डॉक्टर यदि कोई सलाह दे तो उनकी बात का विरोध न करें, तुरंत मान लें।