Upay: Dhanteras 2023 पर घर लाएं ये 5 चीजें, पैसा खींचा चला आएगा
Spiritual Nov 10 2023
Author: Manish Meharele Image Credits:adobe stock
Hindi
कब है धनतेरस? (kab hai dhanteras 2023)
इस बार धनतेरस 10 नवंबर, शुक्रवार को है। इस दिन कुछ खास चीजें घर में लाकर रखी जाएं तो इनके पीछे-पीछे पैसा भी खींचा चला आता है। जानें कौन-सी हैं ये चीजें…
Image credits: pinterest
Hindi
मां लक्ष्मी के चरण चिह्न
धनतेरस पर मां लक्ष्मी के चांदी से बने चरण चिह्न घर लेकर आएं और इन्हें अपने धन स्थान जैसे तिजोरी, लॉकर या गल्ले में रख दें। आपके घर में बरकत बनी रहेगी।
Image credits: adobe stock
Hindi
श्रीयंत्र लेकर आएं
यंत्र शास्त्र में श्रीयंत्र को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसे भी धनतेरस पर लाकर अपने घर के मंदिर में स्थापित करें और रोज पूजा करें। इससे आपको कभी पैसों की तंगी नहीं होगी।
Image credits: pinterest
Hindi
कुबेर देव की मूर्ति लाएं
धनतेरस पर भगवान कुबेर की पूजा भी की जाती है। ये देवताओं के कोषाध्यक्ष यानी धन के स्वामी हैं। धनतेरस पक इनकी प्रतिमा लाकर घर की उत्तर दिशा में रखनी चाहिए।
Image credits: pinterest
Hindi
दक्षिणावर्ती शंख लेकर आएं
शंख को देवी लक्ष्मी का भाई भी कहते हैं। धनतेरस पर दक्षिणावर्ती शंख लाकर अपने किचन में रखें। इससे आपके घर में कभी अनाज और पैसों की कमी नहीं आएगी।
Image credits: pinterest
Hindi
पारद लक्ष्मी प्रतिमा लाएं
धनतेरस पर लक्ष्मी पूजा के लिए पारे से बनी लक्ष्मी प्रतिमा बहुत शुभ मानी जाती है। पारद से बनी लक्ष्मी प्रतिमा घर में सुख-सपत्ति बढ़ाती है और निगेटिविटी दूर करती है।