ये 5 उपाय आपको बचा सकते हैं सूर्य ग्रहण 2023 के अशुभ प्रभाव से
Spiritual Oct 14 2023
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को
14 अक्टूबर, शनिवार को होने वाले सूर्य ग्रहण का अशुभ प्रभाव सभी लोगों पर दिखाई देगा। इससे बचने के लिए कुछ उपाय किए जा सकते हैं। आगे जानिए इन उपायों के बारे में…
Image credits: Getty
Hindi
मंत्र जाप करें
सूर्य ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ की मनाही होती है, लेकिन मंत्र जाप किए जा सकते हैं। ग्रहण काल मे अपने ईष्ट देव या भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना चाहिए। इससे शुभ फल मिलते हैं।
Image credits: Getty
Hindi
जरूरतमंदों को दान करें
सूर्य ग्रहण के अशुभ फल से बचने के लिए जरूरतमंदों को दान करना चाहिए। दान में आप कच्चा अनाज, भोजन, कपड़े, आदि चीजें दे सकते हैं। इससे ग्रहण का अशुभ प्रभाव कम होगा।
Image credits: Getty
Hindi
हनुमान चालीसा का पाठ करें
सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान आदि करके हनुमानजी की प्रतिमा के सामने शुद्ध घी का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे भी शुभ फल मिलते हैं।
Image credits: Getty
Hindi
राहु-केतु के उपाय करें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, राहु-केतु के कारण ही ग्रहण होते हैं। इसलिए ग्रहण के अशुभ फल से बचने के लिए राहु-केतु से संबंधित ज्योतिष उपाय करने चाहिए।
Image credits: Getty
Hindi
सूर्य देव को अर्ध्य दें
सूर्य ग्रहण के अगले दिन यानी 15 अक्टूबर, रविवार को सुबह स्नान आदि करने के बाद सूर्यदेव को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें और शुभ फलों के लिए कामना करें।