Hindi

Gandhi Jayanti 2023: गांधीजी का प्रिय भजन कौन-सा था, ये किसने लिखा है?

Hindi

गांधी जयंती 2 अक्टूबर को

2 अक्टूबर, सोमवार को गांधी जयंती है। इस दिन पूरे देश में महात्मा गांधी और उनकी शिक्षाओं का याद किया जाएगा। गांधीजी से जुड़ी कईं बातें हमें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।

Image credits: Getty
Hindi

ये है गांधी जी का प्रिय भजन

महात्मा गांधी प्रतिदिन कुछ समय भजन के लिए जरूर निकालते थे। इस दौरान वे अनेक भजन गाते थे, लेकिन उनका सबसे प्रिय भजन था ‘वैष्णव जन तो तेने कहिये’।

Image credits: Getty
Hindi

किसने लिखा है ये भजन?

‘वैष्णव जन तो तेने कहिये’ ये एक प्रसिद्ध भजन है, लेकिन ये किसने लिखा है और ये मूलत: किस भाषा में है, इसके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है।

Image credits: Getty
Hindi

नरसी मेहता ने लिखा है ये भजन

‘वैष्णव जन तो तेने कहिये’ भजन की रचना 15वीं शताब्दी में संत नरसी मेहता ने की थी। यह मूलत: गुजराती भाषा में है। महात्मा गांधी के नित्य की प्रार्थना में यह भजन भी शामिल था।

Image credits: Getty
Hindi

कौन थे नरसी मेहता?

नरसी मेहता गुजरात के सर्वाधिक लोकप्रिय वैष्णव कवि थे। उनकी लिखी रचनाएं आज भी काफी लोकप्रिय हैं। कहते हैं कि नरसी मेहता को भगवान श्रीकृष्ण ने कईं बार दर्शन भी दिए थे।

Image credits: Getty

Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष में खरीदी करना शुभ या अशुभ?

मरने के बाद क्या-क्या होगा आपकी आत्मा के साथ? जान लीजिए अभी !

1 दीपक का ये उपाय दूर कर सकता है पितृ दोष, जानें कब और कैसे करें?

सपने में बार-बार दिखें पितृ तो जानें ये किस बात का संकेत है?