गुरुनानक देव की जयंती 15 नवंबर, शुक्रवार को है। इस दिन गुरुनानक देव की शिक्षा को याद करना चाहिए। ऐसा करने से हमारे जीवन को नई दिशा मिल सकती है। जानें उनके 10 वचन…
परम पिता परमेश्वर एक हैं और वह सभी जगह विद्यमान हैं इसलिए हमेशा एक ईश्वर की साधना में मन लगाओ
कभी किसी का हक मत छिनो, जब कोई दूसरों का हक छीनता है, तो उसे सम्मान नहीं मिलता है। लोभ का त्याग करो।
मनुष्य को हमेशा खुश रहना चाहिए और ईश्वर से अपनी गलतियों के लिए क्षमा-याचना करना चाहिए।
सभी को समान नजरिये से देखें, स्त्री-पुरुष में भेदभाव गलत है। मेहनत से ही धन और आजीविका जुटाएं।
पैसा को अधिक महत्व न दें। इसे अपने ह्रदय से लगाकर नहीं रखना चाहिए यानी पैसों से ज्यादा प्यार न करें।
संसार को जीतने से पहले खुद की बुराइयों और गलत आदतों पर नियंत्रण पाने की कोशिश करनी चाहिए।
मेहनत और ईमानदारी से कमाए गए धन का कुछ हिस्सा गरीब और जरूरतमंद लोगों को भी दान करना चाहिए।
‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’, यानी भगवान का नाम जप करो, मेहनत करनी चाहिए और मिल-बांटकर खाओ।
कभी किसी बात पर अहंकार न करें, हमेशा विनम्र भाव से रहें। अहंकार करने से बड़े बड़े विद्वान भी बर्बाद हो जाते हैं।
चिंता को खत्म करें और भक्ति के मार्ग पर चलें। लोग आपस में प्रेम, एकता और भाईचारे से रहें।